प्रो-कबड्डी लीग: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को दी मात

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने प्रो-कबड्डी लीग के जोन-बी के मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-25 से पराजित किया.

गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स (Photo Credit: Facebook)

गेट्रर नाएडा: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने प्रो-कबड्डी लीग के जोन-बी के मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-25 से पराजित किया. मैच की शुरुआत से ही गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी. मैच में एक भी पल ऐसा नहीं आया जब जयुपर ने बढ़त बनाई हो. पहले हाफ की समाप्ति तक गुजरात ने 14-13 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा.

दूसरे हाफ में जयपुर ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वह अपने खेल को बेहतर नहीं कर पाए. इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम दो बार ऑलआउट हुई. गुजरात ने मुकाबले में रेड से 14 और टैकल से 15 अंक अर्जित किए, जबकि जयपुर ने रेड से 10 और टैकर से 11 अंक हासिल किए. यह भी पढ़ें- प्रो कबड्डी लीग: पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-30 से दी शिकस्त

इस मुकाबले में गुजरात की तरफ से सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 रेड में 6 अंक हासिल किए, जबकि कप्तान सुनिल कुमार ने 8 टैकल में 8 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे. वहीं, जयपुर की ओर से नितिन रावल ने 8 रेड में 4 अंक हासिल किए, जबकि डिफेंडर यंग चांग को ने 5 टैकल में 5 अंक अर्जित करने में कामयाबी पाई.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट