दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- विश्व क्रिकेट के सुपरस्टार हैं

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह विश्व क्रिकेट के सुपरस्टार हैं और टेस्ट क्रिकेट के रोमांच को बनाए रख सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (Photo Credit: PTI)

कोलकाता: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह विश्व क्रिकेट के सुपरस्टार हैं और टेस्ट क्रिकेट के रोमांच को बनाए रख सकते हैं. ग्रीम स्मिथ ने यहां कहा, "विश्व क्रिकेट में सुपरस्टार खिलाड़ियों की बहुत कमी है. शायद एक या दो इंग्लैंड में हों, मैं सोचता हूं कि विराट कोहली वह खिलाड़ी हैं."

स्मिथ ने कहा, "वह टेस्ट क्रिकेट से प्यार करते हैं और खेल के इस प्रारूप को उन देशों में खेल को प्रासंगिक बनाए रखते हैं जो आईपीएल और अन्य टी-20 टूर्नामेंट के साथ क्रिकेट को पसंद करते हैं. जब तक एक सुपरस्टार के रूप में विराट टेस्ट क्रिकेट को प्रमोट करते रहेंगे तब तक हम क्रिकेट को प्रासंगिक बनाए रखने में कामयाब रहेंगे."उन्होंने यह भी कहा कि कूकाबुरा की गेंद टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का खत्म कर रही है. यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज को हराने के बाद इन दो खिलाडियों के बारे में कप्तान विराट कोहली ने कही बड़ी बात

स्मिथ ने कहा, "कूकाबुरा गेंद लोगों को निराश कर रही है. यह गेंद मुलायम हो जाती है और लंबे समय तक स्विंग नहीं करती. मैं समझता हूं कि टेस्ट क्रिकेट बोरिंग ड्रॉ मैचों को और नहीं झेल सकता. टेस्ट क्रिकेट को ऐसी गेंद की जरूरत है जो स्पिन करे, उसे ऐसी गेंद चाहिए स्विंग हो और हवा में दिशा बदले. गेंद और बल्ले के बीच होने वाली कड़ी प्रतियोगिता से ही टेस्ट क्रिकेट प्रासंगिक बना रहेगा."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड