कर्नाटक उपचुनाव : 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ
कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर शनिवार को उपचुनाव हो रहा है. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच शुरू हुई.
बेंगलुरू: कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर शनिवार को उपचुनाव हो रहा है. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच शुरू हुई." बेल्लारी (आरक्षित), मांड्या और शिमोगा संसदीय सीटों और रामनगर और जमखांडी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं.
मतदान की प्रक्रिया शाम छह बजे तक होगी.इस दौरान कुल 54.5 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 27.2 लाख पुरुष और 27.3 लाख महिलाएं हैं. इस दौरान 31 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें भाजपा के पांच, कांग्रेस, के तीन, जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) के दो और 21 निर्दलीय हैं. कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी.एस.येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई.राघवेंद्र सबसे पहले वोट डालने वालों में से रहे.
संबंधित खबरें
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
Akhilesh Yadav On LPG Gas Cyclinder Shortage: एलपीजी संकट पर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, कहा-हकीकत छिपा नहीं सकती सरकार
भारत में LPG सिलेंडर बुक करना हुआ आसान: इंडेन, एचपी और भारत गैस के लिए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल नंबर जारी
\