April Fools' Day 2026 Messages: हैप्पी अप्रैल फूल डे! अपनों को इन मजेदार हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए दें बधाई
भारत में अप्रैल फूल डे की शुरुआत का श्रेय अंग्रेजों को जाता है, क्योंकि उन्होंने ही 19वीं सदी में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिलने के बाद इस दिन को अधिकांश लोगों द्वारा मनाया जाने लगा. इस अवसर पर आप इन मजेदार हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को हैप्पी अप्रैल फूल डे कह सकते हैं.
April Fools' Day 2026 Messages in Hindi: हर साल 1 अप्रैल को दुनिया के अधिकांश देशों में 'अप्रैल फूल डे' (April Fools' Day) यानी मूर्ख दिवस मनाया जाता है. यह साल का वह दिन है जब लोग अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को मजेदार तरीके से बेवकूफ बनाते हैं और उनके साथ प्रैंक करते हैं. 1 अप्रैल 2026 को भी सोशल मीडिया से लेकर दफ्तरों और घरों तक हंसी-ठहाकों का माहौल रहने वाला है. प्रैंक करने के बाद 'हैप्पी अप्रैल फूल डे' चिल्लाकर इस दिन का जश्न मनाना अब एक वैश्विक परंपरा बन चुका है.
अप्रैल फूल डे को मनाने के तरीके और समय दुनिया भर में अलग-अलग हैं. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और कई अफ्रीकी देशों में यह दिवस केवल दोपहर 12 बजे तक ही मनाया जाता है. इसके विपरीत, कनाडा, अमेरिका, रूस और अधिकांश यूरोपीय देशों में 1 अप्रैल को पूरे दिन लोग एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं. भारत में इस दिवस की शुरुआत का श्रेय 19वीं सदी में अंग्रेजों को जाता है, लेकिन आज डिजिटल युग में यह हर वर्ग के बीच लोकप्रिय हो चुका है.
इस दिन की शुरुआत को लेकर दो प्रमुख ऐतिहासिक कहानियां प्रचलित हैं:
नया कैलेंडर और भ्रम: पहली कहानी के अनुसार, यूरोपीय देशों में पहले 1 अप्रैल को नया साल मनाया जाता था. जब पोप ग्रेगरी XIII ने नया कैलेंडर (ग्रेगोरियन कैलेंडर) अपनाया, तो नया साल 1 जनवरी से शुरू होने लगा. इसके बावजूद कुछ लोग पुराने ढर्रे पर चलते हुए 1 अप्रैल को ही नया साल मनाते रहे. ऐसे लोगों का मजाक उड़ाया जाने लगा और उन्हें 'अप्रैल फूल्स' कहा गया.
राजा की वो 'फर्जी' घोषणा: दूसरी कहानी 1381 की है। कहा जाता है कि इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी ने घोषणा की थी कि वे 32 मार्च 1381 को सगाई करेंगे. जनता इस घोषणा से बेहद खुश हुई और जश्न मनाने लगी, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि कैलेंडर में 32 तारीख होती ही नहीं है. इसी घटना के बाद से 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस के रूप में याद किया जाने लगा.
भारत में अप्रैल फूल डे की शुरुआत का श्रेय अंग्रेजों को जाता है, क्योंकि उन्होंने ही 19वीं सदी में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिलने के बाद इस दिन को अधिकांश लोगों द्वारा मनाया जाने लगा. इस अवसर पर आप इन मजेदार हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को हैप्पी अप्रैल फूल डे कह सकते हैं.





विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि हंसी-मजाक तनाव कम करने का अच्छा जरिया है, लेकिन प्रैंक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है. कोई भी ऐसा मजाक न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे, किसी की निजता का उल्लंघन हो या शारीरिक चोट लगने का खतरा हो. स्वस्थ और सुरक्षित मनोरंजन ही इस दिन की सार्थकता को बनाए रखता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2026 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

