मुख्य समाचार

आंध्र प्रदेश: कोविड-19 के 43 नये मामले सामने आये, कुल मामलों की संख्या 87 हुई

Bhasha

इन मामलों में ज्यादातर तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम से संबंधित है.

COVID-19: स्टार वॉर्स एक्टर एंड्रू जैक की कोरोना वायरस के चलते हुई मौत

Team Latestly

स्टार्स वॉर्स एक्टर एंड्रू जैक की कोरोना वायरस एक चलते मौत हो गई है. डेडलाइन की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा करते हुए बताया गया कि एंड्रू के प्रवक्ता Jill McCullough ने बताया कि Chertsey के एक अस्पताल में उन्होंने कोविड-19 के चलते दम तोड़ दिया.

Coronavirus: भोपाल की 5 मस्जिदों में रुके थे जमात में आए 57 विदेशी नागरिक

IANS

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की मस्जिदों में रुके लोगों में 57 ऐसे हैं जो विदेशों से जमात में यहां आए हुए है. यह पांच अलग-अलग मस्जिदों में रुके हैं, इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रयास जारी हैं.

Coronavirus के खिलाफ जंग का अनोखा तरीका, COVID-19 की तरह रंगे घोड़े पर सवार होकर आंध्र प्रदेश पुलिस ने किया लोगों को जागरूक

Anita Ram

आंध्र प्रदेश में एक पुलिसकर्मी ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है, जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर मारुति शंकर को कुरनूल जिले के पयापिली शहर में घोड़े की सवारी करते देखा गया, लेकिन देखने में यह घोड़ा कोई आम घोड़ा नहीं लग रहा, बल्कि इसे कोविड-19 की तरह पेंट किया गया है.

Fact Check: कोरोना के कारण इटली की सड़कों पर क्या सच में फेंकें गए पैसे, जानिए वायरल तस्वीरों की हकीकत

Dinesh Dubey

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से इटली (Italy) सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. इस घातक बीमारी ने 12 हजार से अधिक लोगों की जिंदगियां छीन ली है. जबकि एक लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है.

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला ने 'कांटा लगा' स्टाइल में लगाए ठुमके, TikTok Video ने मचाया धमाल

Akash Jaiswal

कांटा लगा' गाने से सभी के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शेफाली अपनी हॉट अदाओं से लोगों को इम्प्रेस करती हुई नजर आ रही हैं.

कोरोना वायरस से जंग: कर्नाटक के CM येदियुरप्पा मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक साल की सैलरी

Team Latestly

कोरोना वायरस से पूरा भारत मुकाबला कर रहा है. देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है लोग अपने घरों में हैं. वहीं पीएम मोदी के अपील के बाद लोग प्रधानमंत्री और राज्य सरकार की राहत कोष में आगे बढ़कर अपना योगदान कर रहे हैं. इसमें आम जनता, उद्योगपति, नेता और अभिनेता सभी शामिल हैं. इसी योगदान की कड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक साल का अपना वेतन दान करने का फैसला लिया है, ताकि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में राज्य सरकार की मदद हो सके. इसके साथ ही उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, संसद सदस्यों, अधिकारियों के साथ ही आम नागरिकों से इस कोष में अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की अपील की है.

Covid-19: मुरादाबाद और बरेली रेलवे स्टेशन के 25 कर्मी क्वारंटाइन में

IANS

मुरादाबाद जंक्शन के 12 और बरेली जंक्शन के 13 रेल कर्मियों को क्वारंटाइन में भेजा गया है. दरअसल एक युवक को कोरोना हुआ था, जिसके बाद युवक की मां और पत्नी भी कोरोना की चपेट में आ गए थे. युवक के पिता लोको पायलट हैं.

इवांका ट्रम्प ने पीएम नरेंद्र मोदी के योगासन वीडियो को बताया ‘‘शानदार’’

Bhasha

इवांका ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी एवं उनकी वरिष्ठ सलाहकार हैं।

Lock Down in India: लॉक डाउन में पियानों बजाकर समय बिता रहे हैं ऋतिक रोशन, देखें Video

Aarti Shejvalkar

ऋतिक रोशन ने भी अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर विडियो शेयर किया हैं. और उन्होंने ये कहा है की, वो इस क्वारंटाइन में पियानों सीख रहे हैं .

कोरोना संकट: आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला- मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों की कटेगी 100 फीसद सैलरी

Dinesh Dubey

आंध्र प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और आईएएस अधिकारियों सहित अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की घोषणा की. आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढती संख्या के मद्देनजर मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों की 100 फीसद सैलरी नहीं मिलेगी.

Ramayan is Back: रामायण की वापसी के बाद फैंस ने बनाए ये मजेदार Memes, देखकर रोक नहीं पाएंगे हंसी

IANS

कोरोनावायरस से जंग को जीतने के लिए सरकार की ओर से देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया और इस बीच दूरदर्शन ने भी अस्सी के दशक में अपने मशहूर सीरियल 'रामायण' को पुन: प्रसारित किए जाने का फैसला लिया.

Jharkhand: कोरोना पॉजिटिव महिला 16 मार्च को राजधानी ट्रेन से पहुंची थी रांची

IANS

झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना मरीज मिलने के बाद राज्य मे सनसनी फैल गई है. हर कोई कोरोना वायरस की महामारी को लेकर दहशत में आ गया है. इस बीच पुलिस ने रांची के हिंदपीढ़ी इलाके को सील कर कर्फ्यू लगा दिया गया है.

कोरोना का प्रकोप: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले- तबलीगी जमात का ये तालिबानी जुर्म, माफी के लायक नहीं

Team Latestly

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है. जब फांस गले में फंसी तो हर कोई जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है. वो चाहे पुलिस हो, दिल्ली सरकार या फिर मरकज तबलीगी जमात प्रबंधन. इसी बीच उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा है कि अब लोगों को एक बहाना मिल गया है. तो वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने तीखी प्रक्रिया देते हुए कहा कि तबलीगी जमात का तालिबानी जुर्म. यह लापरवाही नहीं, गम्भीर आपराधिक हरकत है. जब पूरा देश एकजुट होकर कोरोना से लड़ रहा है तो ऐसे गम्भीर गुनाह को माफ नहीं किया जा सकता. जानबूझकर इस तरह की चीज़ों को किया गया है.

Coronavirus Lockdown: झारखंड में असहायों के लिए संजीवनी बना 'दाल-भात केंद्र'

IANS

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच झारखंड का 'दाल-भात केंद्र' असहायों और निर्धनों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दाल-भात केंद्रों की सफलता के बाद मंगलवार से रांची में 'मुख्यमंत्री रसोईघर' की शुरुआत भी कर दी है.

Guru Tegh Bahadur Ji Parkash Purab 2020: गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश उत्सव, जानें सिखों के नौवें गुरु के जीवन से जुड़ी रोचक बातें

Anita Ram

आज देश भर में सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है. इस साल गुरु तेग बहादुर का यह 400वां प्रकाश पुरब है. हिंदु पंचाग के अनुसार, गुरु तेग बहादुर साहब का जन्म वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को अमृतसर में हुआ था, जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक, श्री गुरु तेग बहादुर का जन्म 1 अप्रैल 1521 को हुआ था.

Shaktimaan Returns: शक्तिमान, गीता विश्वास और तमराज किलविश, अब ऐसी दिखती है इस शो की कास्ट 

Akash Jaiswal

90 के दशक में टीवी पर राज करने वाले पॉपुलर शो 'शक्तिमान' की आज से वापसी होने जा रही है. देशभर में लॉक डाउन के चलते लोग पुराने शो को वापस लाने की मांग कर रहे थे जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने घोषणा करते हुए कहा कि 'रामायण', 'महाभारत', 'शक्तिमान' और 'चाणक्य' जैसे शोज पुनः प्रसारित किये जाएंगे.

कोरोना वायरस का कहर: महाराष्ट्र में कोरोना की सबसे ज्यादा मार, 320 पहुंचा कुल केस का आंकड़ा- 12 लोगों की मौत

Manoj Pandey

कोरोना वायरस (coronavirus) का कहर भारत में धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ऑफिसियल वेब साइट में जो आंकड़ा दिया गया है उसके अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1397 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटें में Covid-19 के 146 नए पॉजिटिव केस आए हैं. कोरोना वायरस का सबसे अधिक भारत के दो राज्यों में देखा जा रहा है. इनमे एक केरल और दूसरा महाराष्ट्र का नाम शामिल है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में 16 और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है और पुणे से 2 और मामले सामने आए हैं. अब राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है. राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं केरल में आंकड़ा 220 से ज्यादा हो गई है.

Tablighi Scandal: एसएचओ की नसीहत की अनुसनी बनी कोरोना में तबाही की वजह

IANS

तबलीगी कांड में मंगलवार रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में इंस्पेक्टर एसएचओ निजामुद्दीन मुकेश वालिया मरकज तबलीगी जमात के प्रबंधन के साथ बैठे हुए हैं. एसएचओ चेतावनी के साथ साथ समझा रहे हैं कि, मरकज में भीड़ न लगायें.

बादशाह के गाने 'गेंदा फूल' पर लगा चोरी का आरोप, ओरिजिनल सॉन्ग राइटर को क्रेडिट न देने पर मचा बवाल

Team Latestly

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नांडिज के नए गाने 'गेंदा फूल' को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. इस गाने को लेकर बादशाह पर चोरी का आरोप लगा है. दरअसल, इस गाने के बोल बंगाली फोक सॉन्ग 'बौडोलोकेर बेटीलो' से काफी हद तक मिलते जुलते हैं.

Categories