मुख्य समाचार
2011 में आज ही के दिन टीम इंडिया दूसरी बार बनी थी वर्ल्ड चैंपियन, पढ़े श्रीलंका के खिलाफ खेले गए रोमांचक मैच की पूरी कहानी
Abdul Kadirइस जीत के बाद सभी भारतीयों का उत्साह देखने लायक था. सभी सड़कों पर उतरे और जीत का जश्न मनाने लगे. यह जश्न रात भर चला.
कोरोना संकट के बीच सामने आया दिल को छु लेना VIDEO, विधायक ने छुए सब इंस्पेक्टर के पैर- जानें वजह
Manoj Pandeyकोरोना वायरस भले ही अपने प्रकोप से लोगों को डरा रहा है. लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना वायरस से दो-दो हाथ कर रहे हैं. इसमें सभी कि जिम्मेदारी बेहद अहम है. लेकिन पुलिस और डॉक्टर के आगे ये चुनौती सबसे अधिक है. क्योंकि डॉक्टर अस्पताल में मरीजों को ठीक करने में लगे हैं तो वहीं पुलिस जनता को घरों में रहने और लॉकडाउन का पालन करने की जिम्मेदारी से अवगत करा रही है. क्योंकि लोग घरों से नहीं निकलेंगे तो बिमारी पर कंट्रोल जल्दी होगा. इसी बीच लोग दोनों के काम का जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी कड़ी में एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है. जहां एक पुलिस के जवान का विधायक ने पैर पकड़ के शुक्रिया अदा किया.
कोरोना के प्रकोप से दहला अमेरिका, 24 घंटे में रिकॉर्ड 884 मौतें- संक्रमितों की संख्या 2 लाख 15 हजार के पार
Dinesh Dubeyअमेरिका (US) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से मारने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार को अमेरिका में एक दिन में कोविड-19 से 884 मौतें हुई. जबकि संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 15 हजार के पार पहुंच गई.
ट्रंप ने ईरान को चेताया, अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी
Bhashaट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘अगर ऐसा हुआ, तो ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. ’’
कोरोना वायरस: अमेरिका में COVID-19 से छह सप्ताह के शिशु की मौत
Bhashaगवर्नर नेड लैमंट ने बुधवार को ट्वीट किया कि नवजात को गत सप्ताहांत जब अस्पताल लाया गया था तो उसमें कोई गतिविधि नहीं हो रही थी और उसे फिर बचाया नहीं जा सका। गत रात जांच से पुष्टि हो गई कि वह कोविड-19 से संक्रमित था.
कोरोना वायरस का कहर: पद्मश्री निर्मल सिंह की COVID-19 से मौत, 24 घंटे पहले पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट
Manoj Pandeyभारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. एक तरफ जहां डेढ़ हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. वहीं मौत का आंकड़ा पचास से ज्यादा हो गया है. कोरोना वायरस के कारण पद्मश्री और स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के पूर्व ‘हजूरी रागी' निर्मल सिंह (Giani Nirmal Singh) की मौत हो गई. निर्मल सिंह के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. 62 वर्षीय निर्मल सिंह हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे. लेकिन 30 मार्च को उनको सांस फूलने और चक्कर की शिकायत के बाद पंजाब के गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के किए भर्ती कराया गया था. इसी दौरान उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. जिसके बाद रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि निर्मल सिंह कोरोना वायरस से पीड़ित हैं.
COVID-19: राम गोपाल वर्मा का शर्मनाक अप्रैल फूल प्रैंक, खुद को बताया कोरोना वायरस पॉजिटिव
Akash Jaiswalफिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रबने रहते हैं. कई बार उनके ट्वीट्स को पढ़कर लोग भी हैरान रह जाते हैं. हाल ही में रामू ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया जिसके चलते लोग उनपर काफी नाराज भी हैं.
कोरोना संकट के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा- पीड़ितों का इलाज राज्य सरकार अपने संसाधन से कराएगी
IANSबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्य के सभी पंचायत और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने इसे विश्वव्यापी संकट बताते हुए कहा कि हर कोरोना पीड़ितों का इलाज राज्य सरकार अपने संसाधन से कराएगी. उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है.
Coronavirus: देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या हुई 1834, 50 की मौत : 1 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
Team Latestlyदिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निजामुद्दीन मरकज के सदस्यों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे आगंतुकों से अपने गृह क्षेत्र वापस जाने को कहें ताकि कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर सामाजिक दूरी कायम करने के लिए जारी सरकारी आदेशों का पालन हो सके.
Coronavirus: देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या हुई 1834, 50 की मौत
Rakesh Singhदेश में कोरोना वायरस के मामलों में बहुत से वृद्धि दर्ज की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जा जारी किए गए लेटेस्ट आकड़े में अब तक देश में कुल कोरोना वायरस संक्रमण के 1834 कन्फर्म केस सामने आए हैं. इनमें से 50 की मौत भी हो चुकी है, वहीं 144 मरीज ठीक हो चुके हैं. बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में 437 नए मामले सामने आए हैं.
कोरोना: तबलीगी जमात में शामिल लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान, संक्रमण के 1834 मामले हुए
Bhashaकोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए समूचे देश में अभियान तेज करते हुए विभिन्न राज्यों में प्रशासन ने निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के आयोजन में शिरकत करने वाले 6,000 से ज्यादा लोगों की पहचान की। देश भर में बुधवार को 375 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1900 के करीब पहुंच गयी है और अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है.
राशिफल 2 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
Subhash Yadav2 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल- भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1834 हो गई है. इसमें 144 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज या फिर ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही 50 लोगों की मौत हुई है. देश में लॉकडाउन चल रहा है. इसलिए आप अपने घरों में रहें और परिवार का ध्यान रखें.
कोरोना को फैलाने के लिए मुस्लिम चाट रहे हैं बर्तन? पुराना वीडियो झूठे दावों के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल; जानिए इसकी सच्चाई
Rakesh Singhदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का आदेश दिया है. इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
संगीत सोम ने कहा- कोरोना आतंकवाद फैलाने पर हो कठोर कार्रवाई
IANSभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा कि कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोग यहां कोरोना आंतकवाद फैला रहे हैं. जानबूझ कर विदेशों से लोग भारत भेजे गए, जिससे यहां यह बीमारी फैले.
तब्लीगी जमात से लौटे लोगों की सूचना न देने वालों पर मुकदमा दर्ज हो: सीएम योगी आदित्यनाथ
IANSउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में चार दिवसीय तब्लीग जमात से लौटे प्रदेश के 157 लोगों के अपनी जांच न कराने पर सख्त नाराजगी जताई. उन्होंने सूचना छिपाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिए हैं.
कोरोना वायरस का कहर: मुंबई के धारावी में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए मरीज की मौत, देश में मौत का आंकड़ा 50 पहुंचा
Subhash Yadavकोरोना वायरस ने भारत में कहर बरपाया हुआ है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है. कोरोना ने सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र में मचाया है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आने के बाद सूबे में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 335 हो गई है. इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से एक और मौत की खबर सामने आयी है. एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी के एक कोरोना से संक्रमित शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई.
कोरोना का पाकिस्तान में भी कहर जारी, COVID-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 2 हजार के पार गई
Bhashaपाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को दो हजार के पार चली गई जो रेखांकित करना है कि संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में कुल 105 नये मामले सामने आए हैं जिसके साथ संक्रमित लोगों की संख्या 2,039 तक पहुंच गई है
कोरोना संकट: दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल व्यक्ति ने अस्पताल में आत्महत्या की कोशिश की, स्टाफ ने बचाया; देखें वीडियो
Team Latestlyभारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसी बीच पिछले दो दिन से चर्चा का केंद्र बनें तबलीगी जमात को लेकर खबरें सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में बताना चाहते है कि राजधानी निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल एक सदस्य ने बुधवार को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आत्महत्या की कोशिश की. जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. वीडियो में आप देख सकते है कि हॉस्पिटल के छठे फ्लोर पर स्थित आइसोलेशन वार्ड के कमरे में भर्ती कोरोना संदिग्ध ने खिड़की से कूदने की कोशिश की.
युवराज सिंह ने कहा- हमेशा भारतीय रहूंगा और इंसानियत के साथ खड़ा रहूंगा
IANSभारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन की सराहना करने के लिए कई लोगों ने आड़े हाथों ले लिया. इस पर युवराज ने कहा कि वह किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे और उन्होंने सिर्फ कोविड-19 से पीड़ित लोगों की मदद करने को कोशिश की थी.
Coronavirus: उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजो की संख्या हुई 116
IANSउत्तर प्रदेश में बुधवार को संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 116 हो गई. इसमें सर्वाधिक गौतमबुद्ध नगर के हैं, जहां संक्रमितों की संख्या 48 तक पहुंच गई है. संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया, "प्रदेश में अबतक 116 पॉजिटिव केस आए हैं."