ट्रंप ने ईरान को चेताया, अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘अगर ऐसा हुआ, तो ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. ’’

डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: Getty Images)

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को आगाह किया कि अगर इराक में उसके या सहयोगी देशों के सैनिकों पर हमला हुआ तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘अगर ऐसा हुआ, तो ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. ’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, ‘‘जो सूचनाएं और धारणा हैं, ईरान या उसकी ओर से लड़ने वाले, इराक में अमेरिकी सैनिकों और प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रच रहे हैं.’’

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है. अमेरिका द्वारा इसी साल की शुरुआत में अमेरिका ने ईरान के सबसे शक्तिशाली सैन्य कमांडर और खुफिया प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराया था. सुलेमानी ने 1980 के ईरान-इराक युद्ध की शुरुआत में अपना सैन्य करियर शुरू किया और साल 1998 से कुद्स फोर्स का नेतृत्व शुरू किया. इसे ईरान की सबसे ताकतवर फौज के रूप में जाना जाता है.

सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान ने बदले की भावना के तहत इराक में अमेरिकी सेना के बेस पर हमला किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\