मुख्य समाचार

विराट कोहली ने अपनी पत्नीं अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कहा- हम दोनों की मुस्कुराहट फेक हो सकती है, लेकिन हम नहीं

Rakesh Singh

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री और अपनी पत्नीं अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर गुरूवार यानि आज एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉकडाउन किए गए निर्णय का समर्थन किया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग घरों में रहे स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें.

Lockdown: एयरटेल और जियो सहित ये कंपनियां लॉकडाउन के दौरान दे रहीं हैं फ्री टॉकटाइम, ब्रॉडबैंड सहित बहुत कुछ

Team Latestly

कोरोना वायरस से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं.कोरोना के प्रकोप के चलते देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. हालांकि लॉकडाउन के चलते रोज कमाने खाने वालों या फिर जिसकी सैलरी बहुत कम है उसपर इसका असर पड़ा है. इसी कड़ी में टेलीकॉम कंपनियों ने लोग एक दूसरे के साथ कनेक्ट रहें इसके लिए प्रीपेड यूजर्स को कुछ हद तक राहत देने का काम किया है. Airtel, Vodafone-Idea, जियो और BSNL ने जो ग्राहक प्रीपेड कार्ड इस्तेमाल करते हैं उनकी वैलिडिटी बढ़ाई है.

Demi Rose Bold Photos: सेक्सी फोटोज से बवाल मचाने वाले अमेरिकी मॉडल डेमी बनना चाहती हैं सुपर हीरो

IANS

मॉडल डेमी रोज का कहना है कि उनकी इच्छा एक सुपरहीरो बनने की है, ताकि वह कोरोनावायरस का मुंहतोड़ जवाब दे सकें. डेमी सेल्फ-आइसोलेशन के इन दिनों का सदुपयोग इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों संग अपनी तस्वीरें और अपनी दैनिक गतिविधि को साझा करके कर रही हैं.

अजय देवगन ने लॉकडाउन के नियम ना तोड़ने की अपील, राजकुमार की फिल्म के इस एडिट वीडियो को किया शेयर

Harshvardhan Pathak

अजय देवगन ने अपने जन्मदिन पर फैन्स का शक्रिया अदा करने की बजाए इस ख़ास अंदाज में सभी से घर पर रहने की अपील की है.

कोरोना वायरस का प्रकोप: AIIMS का डॉक्टर भी COVID-19 से संक्रमित, देशभर में 1965 से ज्यादा मरीज

Manoj Pandey

कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप धीरे-धीरे विकराल रूप लेता जा रहा है. 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद भी देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. वहीं कोरोना वायरस की चपेट में आम इंसान के साथ डॉक्टर भी आ रहे हैं. ताजा मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है. जहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फिजियोलॉजी विभाग के एक डॉक्टर को COVID19 से संक्रमित पाया गया है. जानकारी सामने आने के बाद डॉक्टर को आगे के कई परीक्षण के लिए नए निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही उनके परिवार की भी जांच होगी. यह भी पता लगाया जा रहा है कि और कितने लोगों के संपर्क में डॉक्टर थे. राजधानी दिल्ली में इससे पहले 4 और भी डॉक्टर कोरना वायरस की चपेटे आ चुके हैं.

कोरोना से जंग जारी: पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा- कुछ हफ्तों तक परीक्षण, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और क्वारंटाइन पर दें ध्यान

Dinesh Dubey

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की और इस गंभीर संकट से बाहर निकलने के उपायों पर चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में परीक्षण, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और क्वारंटाइन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

एआर रहमान ने लोगों से की अपील, कहा- धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा होकर अराजकता फैलाने का समय नहीं

IANS

ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने सभी प्रशंसकों से इस बात की अपील की कि वे सरकार की सलाह का पालन करें और स्व-एकांतवास को बनाए रखें.

Fact Check: यूनेस्को ने भारत के लॉकडाउन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लॉकडाउन घोषित किया? जानिए पूरी सच्चाई

Dinesh Dubey

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) पीड़ितों की संख्या लगातर बढ़ती ही जा रही है. जानलेवा महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए देशभर में सब कुछ लॉकडाउन है. इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच कुछ लोग अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर अनगिनत फर्जी खबरें वायरल हो रही है.

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने पोस्ट की Bold Photo, हॉटनेस देखकर लोग भी हुए हैरान

Akash Jaiswal

आज संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने भी सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटो (Hot Photo) पोस्ट की है जिसमें उनका अंदाज देखकर हर कोई दंग है.

कोरोना वायरस का खौफ: सहारनपुर के नकुर थाना क्षेत्र में COVID-19 के डर से एक सरकारी कर्मचारी ने की खुदकुशी

Manoj Pandey

कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू है. लोगों को सुरक्षित रहने और बेवजह न बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है. कोरोना वायरस के कारण अब तक देशभर में 1965 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 50 लोगों की मौत हो गई है. ऐसा नहीं है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोग ठीक नहीं हो रहे हैं, अबतक देश में 151 लोग ऐसे हैं जो इस संक्रमण से ठीक हुए या फिर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चूका है. लेकिन कुछ डर के कारण गलत कदम उठा रहे हैं. एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) से सामने आया है. जहां पर एक सरकारी कर्मचारी (Govt Employee) ने कोरोना वायरस के डर से आत्महत्या कर ली.

कोविड-19 : वडोदरा में 52 वर्षीय मरीज की मौत, मरने वालों की संख्या सात हुई

Bhasha

प्रधान सचिव जयंती रवि ने गांधीनगर में पत्रकारों को बताया कि श्रीलंका से लौटने के बाद बीमार पड़ने पर इस व्यक्ति को 19 मार्च को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था.

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में दो जगहों पर 9 संक्रमित मिले, नोएडा की सुपरटेक सोसायटी सील

IANS

जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला तमाम एहतितायती इंतजामों के बाद भी नहीं थम रहा है. बुधवार को दादरी तहसील क्षेत्रांर्गत आने वाले दो गांव और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में 8 और नोएडा सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक सोसाइटी में एक कोरोना संक्रमित मिला है.

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप दिल्ली में महिला रैगपिकर्स की मदद के लिए आए आगे

IANS

अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी, लेखिका व फिल्मकार ताहिरा कश्यप कोरोनावायरस के खिलाफ इस जंग के बीच दिल्ली में महिला रैगपिकर्स (कूड़ा बीनने वाली) की मदद के लिए आगे आए हैं.

दूरदर्शन पर रामायण की वापसी के बाद अब &टीवी भी करेगा अपने शो 'रामायण' को पुनः प्रसारित

IANS

मशहूर सीरियल 'रामायण' को पुन: प्रसारित करने का फैसला लिया और अब एक और 'रामायण' को 2 अप्रैल यानी कि रामनवमी से दोबारा दिखाए जाने का निश्चय किया गया है. साल 2012 में जी टीवी पर इसे रिलीज किया गया था.

IRCTC: रेलवे ने 15 अप्रैल से शुरू की टिकट बुकिंग? रिजर्वेशन को लेकर रेल मंत्रालय ने बताई ये बड़ी बात

Dinesh Dubey

कोरोना वायरस महामारी के बीच अफवाहों का बाजार भी गरमाया हुआ है. ऐसी ही एक झूठी खबर का भारतीय रेलवे ने खंडन किया है. पिछले कुछ दिनों से टिकट रिजर्वेशन सुविधा बहाल होने को लेकर जमकर अफवाह फैलाया जा रहा था. इस पर रेल मंत्रालय ने गुरुवार को सफाई दी है.

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के जन्मदिन पर अजीज दोस्त सुनील ग्रोवर ने किया ऐसा ट्वीट, पढ़ें

Akash Jaiswal

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें तरह-तरह से स्पेशल मैसेजेस भेजकर बधाई दे रहे हैं. वहीं एक शख्स ऐसे भी हैं जिनका बर्थडे विश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

कोरोना वायरस का प्रकोप: मुंबई के धारावी में मिला COVID-19 का दूसरा मरीज, BMC का सफाई कार्मचारी है

Manoj Pandey

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है. इसमें सबसे आगे महाराष्ट्र का नाम है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 338 हो गई है. वहीं कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 16 से बढ़कर 17 हो गई है. जो थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में मुंबई (Mumbai) के धारावी (Dharavi) में कोरोना वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि हुई ​है. BMC का एक 52 वर्षीय सफाई कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है, वह वर्ली इलाके में रहता है लेकिन उसकी पोस्टिंग धारावी में थी. वहीं इस बात की जानकारी मिलने के बाद सफाई कर्मचारी को इलाज के एडमिट करा दिया गया है. उसके अलावा परिजनों और 23 सहकर्मियों को क्वारंटाइन होने की सलाह दी गई है.

कोरोना वायरस: आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 21 नए मामले, कुल आंकड़ा हुआ 132

IANS

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार तक राज्य में कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर कुल 132 हो गई है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी.

Happy Rama Navami 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी रामनवमी की बधाई

Nisha Das

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सभी देशवासियों को रामनवमी के पर्व की बधाई दी है. कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के बीच देशभर में आज घरों में ही रामनवमी मनाई जा रही है.

लखनऊ में छोटे दुकानदारों को नहीं मिल रहा सामान

IANS

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश के छोटे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन भले ही राशन और जरूरत का समान पहुंचाने की कोशिश कर रहा हो, पर छोटे व्यापारियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं.

Categories