मुख्य समाचार

अपने गांव में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं रोवर भोकनाल

Bhasha

इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने खेती में काम आने वाले स्प्रेयर के जरिये पिछले रविवार को अपने गांव तालेगांव रूही में स्वच्छता अभियान चलाया। पूरे गांव को ‘सेनेटाइज’ करने में उन्हें लगभग चार घंटे का समय लगा।

Lockdown Extended: पीएम मोदी ने 3 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन तो कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने दिया ऐसा रिएक्शन, पढ़ें ट्वीट

Akash Jaiswal

देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि लॉकडाउन 3 मई, 2020 तक के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

कोरोना वायरस : इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 411 हुई, मृत्यु दर में गिरावट

Bhasha

हालांकि, शहर में इन मरीजों की मृत्यु दर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। लेकिन यह दर राष्ट्रीय औसत से अब भी कहीं ज्यादा बनी हुई है जिससे चिकित्सा समुदाय की चिंताएं बरकरार हैं।

कोरोना वायरस का टीका बनाने का बीड़ा उठाएं देश के वैज्ञानिक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों से कोविड-19 का टीका बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इलाज के लिए सुविधाएं तेजी से बढ़ाई जा रहीं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन के दौरान कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की चर्चा की.

यस बैंक संकट: निजी क्षेत्र के बैंकों से कम हुआ लोगों का भरोसा, छोटे बैंक खो सकते हैं जमा राशि

Bhasha

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की शोध रिपोर्ट में यह बात कही गई. यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब निजी क्षेत्र के कई ऋणदाताओं ने मार्च तिमाही में जमा राशि घटने की सूचना दी है. इस तिमाही के दौरान ही यस बैंक का संकट पैदा हुआ था.

Lockdown 2: लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बाद पीएम मोदी ने बदला अपना Twitter प्रोफाइल Photo, मुंह पर गमछा बांधे हुए आ रहे हैं नजर

Anita Ram

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान करने को फौरन बाद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल फोटो को बदलकर नई तस्वीर लगाई है, जिसमें वे गमछे से अपने मुंह और नाक को कवर किए हुए दिखाई दे रहे हैं.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने के केंद्र के फैसले का किया स्वागत

Bhasha

उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार के साथ स्वेच्छा से सहयोग करें।

कश्मीर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 200 के पार पहुंची: अधिकारी

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि लोगों के एकत्र होने और गतिविधियों पर पाबंदियां लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने घाटी के प्रमुख स्थानों पर मुख्य सड़कों को सील कर दिया है और कई स्थानों पर अवरोधक लगाये हैं।

उत्तर प्रदेश: कुएं में नहाने गए 3 भाइयों की डूबने से हुई मौत

IANS

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चिपका गांव में सोमवार की शाम एक बाउली में नहाते समय तीन भाइयों की डूबने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों के शव मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घटना की जांच की जा रही है.

IPL 2020: देश में 3 मई तक जारी लॉकडाउन के चलते आईपीएल पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल, रद्द होना लगभग तय

Subhash Yadav

देश में कोरोना महामारी के चलते हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं. रोजाना कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोना के ताजा हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खत्म हो रहे लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है. पीएम मोदी के इस फैसले के बाद इस साल होने वाले आईपीएल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि आईपीएल 2020 का रद्द होना लगभग तय है.

कोरोना के खिलाफ भोजपुरी खलनायक आए साथ, लोगों को दिया ये अहम संदेश

IANS

भोजपुरी फिल्मों में खलनायक के रूप में चर्चित अवधेश मिश्रा सहित तमाम 'खलनायक' कोरोनावायरस के खिलाफ साथ आए हैं और कविता के जरिए उन्होंने लोगों को कोरोना से बचने का संदेश दिया है. भारत में लॉकडाउन के 21 दिन पूरे होने वाले हैं, इस बीच इन कलाकारों का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

Lockdown 2: सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 3 मई तक रद्द, DGAC ने किया ऐलान

Vandana Semwal

सभी घरेलु और अंतराराष्ट्रीय फ्लाइट्स 3 मई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक बंद रहेंगी.

ओडिशा में कोविड-19 का एक और नया मामला, कुल संख्या 56

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जाजपुर में 61 वर्षीय व्यक्ति वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह हाल ही में कोलकाता गया था।

जानिए क्या है आरोग्य सेतु ऐप, कैसे करता है कोरोना वायरस से लड़ने में मदद

IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देशवासियों से 'आरोग्य सेतु ऐप' डाउनलोड करने का आग्रह किया. यह एप कोरोना वायरस को नियंत्रित करने और उसकी जानकारी सामान्य लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है.

कांग्रेस ने लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया, वित्तीय पैकेज की घोषणा नहीं होने पर सवाल उठाया

Bhasha

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''हम लॉकडाउन बढ़ाने की मजबूरी समझते हैं। हम इस निर्णय का समर्थन करते हैं।''

Vishu 2020: सनी लियोन ने विषु के मौके पर शेयर किया TikTok Video, फैंस से की ये खास अपील

Aarti Shejvalkar

सनी इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं. आए दिन वे अपने हॉट फोटो और वीडियो सोशल साईट पर अपलोड करती हैं. आज सनी ने अपने मल्लू फैंस के लिए वीडियो अपने टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया हैं.सनी ने सभी को घर में रहकर अपने फैमिली के साथ इस त्यौहार को सेलिब्रेट करने की सलाह दी हैं .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया किन इलाकों को लॉकडाउन में मिल सकती है थोड़ी राहत

Laxmi Pandey

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया. जिसमे पीएम ने देशवासियों से संक्रमण को लेकर और सतर्कता बरतने की सलाह दी. प्रधानमंत्री ने देश में कोविड-19 मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बीच 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की बात की. आपको बता दें कि पिछले महीने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित की गई 21-दिन का लॉकडाउन आज समाप्त हो गया.

अमेरिकी सांसदों ने दक्षिण चीन सागर में वियतनामी पोत डुबोने के लिए चीन की निंदा की

Bhasha

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों पर पिछले सप्ताह चिंता व्यक्त की थी कि चीन ने दक्षिण चीन सागर के पार्सेल द्वीप क्षेत्र में मछलियां पकड़ने वाले वियतनामी पोत को डुबो दिया है।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई: कांग्रेस के सहयोग के लिये सोनिया गांधी को जेपी नड्डा ने कहा धन्यवाद

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ ही समय पहले सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में इस संकट के समय लोगों को अपनी पार्टी की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत हौंसलों के साथ देश बहुत जल्द इस संकट पर विजय प्राप्त करेगा.

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मिलकर सोपोर पुलिस ने लश्कर के पांच आतंकियों को किया गिरफ्तार, ग्रेनेड और हथियार बरामद

Vandana Semwal

सुरक्षाबलों और सोपोर पुलिस ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी साथियों को पकड़ा. इन्होंने तुजार गांव में एक नागरिक के घर पर ग्रेनेड हमला किया था.

Categories