कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने के केंद्र के फैसले का किया स्वागत

उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार के साथ स्वेच्छा से सहयोग करें।

जमात

बेंगलुरू, 14 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) की अवधि तीन मई तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत करती है।

उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार के साथ स्वेच्छा से सहयोग करें।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं बंद की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने के प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करता हूं। हमारी सरकार कल जारी होने वाले भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करेगी।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि बंद को 20 अप्रैल तक सख्ती से लागू किया जाएगा और हालात पर निकटता से नजर रखी जाएगी।

25 मार्च से लागू बंद की अवधि 14 अप्रैल की आधी रात को समाप्त होने वाली थी जिसे बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया है।

येदियुरप्पा ने कहा कि दवाइयों, आवश्यक वस्तुओं एवं सामान की कोई कमी नहीं होगी और कृषि संबंधी गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी रखने के सभी प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने प्रवासी मजदूरों से अपील की कि वे इस समय जहां हैं, वहीं रहें।

मुख्यमंत्री ने मोदी की बताई सात बातों का पालन करने की लोगों से अपील की।

मोदी ने लोगों से सात विषयों पर सहयोग मांगा है जिनमें बुजुर्गों का ध्यान रखना, गरीबों के प्रति संवेदनशील नजरिया अपनाना, सामाजिक दूर बनाना और गरीबों की मदद करना आदि शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कंपनियों से भी अपील की कि वे अपने कर्मियों का ध्यान रखें और उन्हें नौकरी से नहीं निकालें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\