कोरोना वायरस : इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 411 हुई, मृत्यु दर में गिरावट

हालांकि, शहर में इन मरीजों की मृत्यु दर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। लेकिन यह दर राष्ट्रीय औसत से अब भी कहीं ज्यादा बनी हुई है जिससे चिकित्सा समुदाय की चिंताएं बरकरार हैं।

जमात

इंदौर (मध्यप्रदेश), 14 अप्रैल देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी के मरीजों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 411 पर पहुंच गयी।

हालांकि, शहर में इन मरीजों की मृत्यु दर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। लेकिन यह दर राष्ट्रीय औसत से अब भी कहीं ज्यादा बनी हुई है जिससे चिकित्सा समुदाय की चिंताएं बरकरार हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया, "पिछले 24 घंटों में मिली नयी रिपोर्टों के बाद शहर में अब तक कोविड-19 के कुल 411 मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से 35 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।"

यानी मंगलवार दोपहर तक शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लगभग 8.5 प्रतिशत थी। पिछले 24 घंटे के दौरान इस दर में करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।

अधिकारियों के मुताबिक सोमवार दोपहर तक शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लगभग 10 प्रतिशत के स्तर पर थी।

उन्होंने बताया कि अब तक शहर में इस बीमारी के 37 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट