कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई: कांग्रेस के सहयोग के लिये सोनिया गांधी को जेपी नड्डा ने कहा धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ ही समय पहले सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में इस संकट के समय लोगों को अपनी पार्टी की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत हौंसलों के साथ देश बहुत जल्द इस संकट पर विजय प्राप्त करेगा.

जेपी नड्डा (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा (J P Nadda) ने मंगलवार को कोरोना वायरस संकट के दौरान लोगों से घरों में रहने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ ही समय पहले सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में इस संकट के समय लोगों को अपनी पार्टी की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत हौंसलों के साथ देश बहुत जल्द इस संकट पर विजय प्राप्त करेगा.

उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘ मैं आशा करती हूं कि आप सभी बंद का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे. आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें.'' सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि सबके सहयोग के बिना इस लड़ाई को जीतना संभव नहीं होगा. यह भी पढ़ें: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समस्याओं के बावजूद लॉकडाउन का पालन करने के लिए देशवासियों का किया धन्यवाद

इसके बाद, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘ धन्यवाद सोनिया जी. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.’’ बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की जिसका वर्तमान चरण 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू