मुख्य समाचार

कर्नाटक में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत, मृतक संख्या 25 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नौ और लोग संक्रमित पाए गए हैं जिससे कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 598 हो गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा- UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की संघर्ष विराम अपील वैश्विक है

Bhasha

पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के संघर्षविराम की अपील वैश्विक है और इसे हर जगह लागू होना चाहिए. यह बात उनके प्रवक्ता ने ऐसे समय में कही है जब पाकिस्तान की सेना जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के गोलीबारी कर रही है जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला, कहा- भारत और बंगाल के बीच युद्ध चाहते हैं कुछ लोग

Vandana Semwal

केंद्रीय मंत्री ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बिना कहा कि बंगाल में कुछ लोग भारत और बंगाल के बीच युद्ध कराना चाहते हैं, लेकिन सरकार मदद करना चाहती है.

महाराष्ट्र में हजारों प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतरे, घर वापसी की मांग की

Bhasha

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के बल्लारपुर में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई।

इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने ये कार्टून शेयर करके किया पिता की महानता को याद, देखें फोटो

Akash Jaiswal

इरफान खान के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. कोलोन इन्फेक्शन के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने अपनी अंतिम सांस ली. यकीनन इरफान के निधन के साथ ही बॉलीवुड ने एक और बेशकीमती हीरा खो दिया. इरफान की याद में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल फोटो को बदल दिया था.

कोरोना वायरस: शर्म की बात है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की:एस्तोनिया

Bhasha

संयुक्त राष्ट्र में एस्टोनिया गणराज्य के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत स्वेन जुर्गेंसन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह शर्म की बात है कि हम नेतृत्व नहीं कर पाए हैं। इसके कुछ कारण हैं। लेकिन एस्तोनिया पहले ही एक महीने से अधिक समय तक इसे बहुत दृढ़ता के साथ उस स्थान पर ले जाने में सबसे अधिक सक्रिय रहा है जहां सुरक्षा परिषद को होना चाहिए था।’’

विशेष रेलगाड़ी 847 प्रवासी मजदूरों को लेकर नासिक से लखनऊ रवाना

Bhasha

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि रेलगाड़ी सुबह दस बजकर 20 मिनट पर नासिक रोड रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।

कमाई नहीं, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद, दिल्ली के ग्रामीणों ने बिजली बिल माफ करने की मांग की

Bhasha

कुछ गांव संघों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अधिकारियों को लिखे पत्र में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के बिजली बिलों को वापस लेने और गांवों में तथा आसपास की आवासीय इकाइयों के लिए अतिरिक्त सब्सिडी दिए जाने की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- 'PM केयर्स कोष' का सरकारी ऑडिट होना चाहिए

Bhasha

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि आम लोगों कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान के तौर पर पैसे लिए जा रहे हैं और ऐसे में ‘पीएम केयर्स’ कोष का सरकारी ऑडिट होना चाहिए. जिला अधिकारी के एक कथित आदेश का हवाला देते हुए यह भी कहा कि देश के कई पूंजीपतियों के 68000 रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डालने का भी हिसाब होना चाहिए.

केरल से झारखंड के लिए विशेष रेलगाड़ी मजदूरों को लेकर जाएगी

Bhasha

ये वे प्रवासी मजदूर हैं जो कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के चलते फंस गए थे।

Happy Birthday Brian Lara: 51 साल के हुए ब्रायन लारा, जानें क्रिकेट के मैदान में कैसा रहा उनका प्रदर्शन

Rakesh Singh

वेस्टइंडीज के महान पूर्व कप्तान ब्रायन लारा शनिवार यानि आज 51 साल के हो गए है. लारा का जन्म आज ही के दिन 2 मई 1969 में टोबैगो के सेंटा क्रूज शहर में हुआ था. लारा ने वेस्टइंडीज के लिए अपना पहला मैच 9 नवंबर 1990 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेला था. इस मुकाबले में लारा ने वेस्टइंडीज के लिए थर्ड डाउन पर बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में दो चौके की मदद से 11 रन बनाए थे.

ट्रम्प की आलोचना के बीच डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए चीन की प्रशंसा की

Bhasha

ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को कहा था कि डब्ल्यूएचओ को खुद पर ‘‘शर्मिंदा’’ होना चाहिए। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य इकाई को चीन की जनसंपर्क एजेंसी करार दिया था। यह महामारी चीन के वुहान शहर से फैली थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड के PM प्रयुत चान ओचा से COVID-19 संकट पर की चर्चा

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत और थाईलैंड कोविड-19 से उत्पन्न हुई चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे. मोदी ने कहा कि इन दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं. मोदी ने बातचीत के दौरान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन और संबंधित शिखर सम्मेलनों में शामिल होने के लिए नवम्बर 2019 में बैंकाक की अपनी यात्रा को याद किया

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह की फेसबुक आईडी हैक, मामला दर्ज

Bhasha

जिले के थाना नगर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह की फेसबुक आईडी हैक किये जाने और उससे परिचितों से पैसा मांगने के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

धोनी हमेशा मदद करते है लेकिन पूर्ण समाधान नहीं देते: पंत

Bhasha

पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा था लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में लोकेश राहुल ने उनकी जगह ले ली जिससे इस युवा खिलाड़ी को अंतिम एकदश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

सोनम कपूर को आ रही अपने भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर की याद

IANS

देशव्यापी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण चारों ओर घूमने पर प्रतिबंध है. वहीं अभिनेत्री सोनम के. आहूजा का कहना है कि वह अपने भाई-बहन रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर को याद कर रही हैं.सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई-बहन की एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की, जो उनकी शादी के समय की लग रही है.

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

Bhasha

यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में बाघ ने तीन लोगों को किया घायल, रेस्‍क्‍यू करने पहुंचे वनकर्मियों पर भी किया हमला- देखें VIDEO

Vandana Semwal

वन विभाग की टीम ने जब बाघ को रेस्क्यू कर जंगल की तरफ खदेड़ने का प्रयास किया तो बौखलाए बाघ ने वन विभाग के ट्रैक्टर पर चढ़कर कर्मचारियों पर भी हमला किया.

जर्मन लीग क्लब एफसी कोलन के 3 सदस्य कोरोना संक्रमित, इस हफ्ते की कोचिंग स्टाफ की जांच

IANS

जर्मन लीग क्लब एफसी कोलन के तीन सदस्य कोरोनावयरस से संक्रमित पाए गए हैं और वे फिलहाल क्वारंटीन में हैं. कोलन की टीम हाल में ग्रुप में ट्रेनिंग पर लौटी थी. कोलन की पूरी टीम और साथ ही उनके कोचिंग स्टाफ की भी इस सप्ताह जांच की गई थी. क्लब के प्रबंध निदेशक हॉर्सट हेल्डट ने कहा कि वे स्टाफ के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं.

चीन में कोरोना वायरस मामलों की संख्या घटकर एक हुई

Bhasha

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को बताया कि मृतक संख्या 4,633 ही बनी हुई है और कोविड-19 से किसी के मरने का नया मामला सामने नहीं आया है।

Categories