जर्मन लीग क्लब एफसी कोलन के 3 सदस्य कोरोना संक्रमित, इस हफ्ते की कोचिंग स्टाफ की जांच

जर्मन लीग क्लब एफसी कोलन के तीन सदस्य कोरोनावयरस से संक्रमित पाए गए हैं और वे फिलहाल क्वारंटीन में हैं. कोलन की टीम हाल में ग्रुप में ट्रेनिंग पर लौटी थी. कोलन की पूरी टीम और साथ ही उनके कोचिंग स्टाफ की भी इस सप्ताह जांच की गई थी. क्लब के प्रबंध निदेशक हॉर्सट हेल्डट ने कहा कि वे स्टाफ के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं.

कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: IANS)

जर्मन लीग (Bundesliga) क्लब एफसी कोलन (FC Köln) के तीन सदस्य कोरोनावयरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं और वे फिलहाल क्वारंटीन (Quarantine) में हैं. कोलन की टीम हाल में ग्रुप में ट्रेनिंग पर लौटी थी. कोलन की पूरी टीम और साथ ही उनके कोचिंग स्टाफ की भी इस सप्ताह जांच की गई थी.

एफसी कोलन ने अपने वेबसाइट पर एक आधिकारिक बयान में कहा, "तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं. बाकी सभी लक्षण मुक्त हैं. जो तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं, वे 14 दिनों तक खुद को क्वारंटीन में रखेंगे." बयान में आगे कहा गया है, "एफसी कोलन, उनके निजता का सम्मान करते हुए किसी के नाम की पुष्टि नहीं करेगा. कोलन का ट्रेनिंग कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसारी जारी रह सकता है."

यह भी पढ़ें: इटली में COVID-19 के 2 लाख से अधिक मामले, 28 हजार से अधिक संक्रमित मरीजों की हुई मौत

क्लब के प्रबंध निदेशक हॉर्सट हेल्डट ने कहा कि वे स्टाफ के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं और उन उपायों से खुश हैं जोकि उन्होंने पूरे प्रशिक्षण के दौरान वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए हैं. कोरोनावायरस के कारण जर्मन फुटबाल लीग 13 मार्च से ही स्थगित है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड