कर्नाटक में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत, मृतक संख्या 25 हुई

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नौ और लोग संक्रमित पाए गए हैं जिससे कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 598 हो गए हैं।

जमात

बेंगलुरु, दो मई कर्नाटक में कोरोना वायरस से शनिवार को दो और लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या 25 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नौ और लोग संक्रमित पाए गए हैं जिससे कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 598 हो गए हैं।

विभाग ने एक बयान में बताया कि बीदर और बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई है।

बीदर में सांस लेने की गंभीर बीमारी से पीड़ित 82 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतकों में दूसरा व्यक्ति बेंगलुरु निवासी 62 वर्षीय एक व्यक्ति भी शामिल है जिसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप की बीमारी थी, उसके गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया था और वह मल्टीपल मेयलोमा (एक तरह के कैंसर) से भी पीड़ित था।

संक्रमण के नौ नए मामलों में से दो-दो मामले तुमकुरु, विजयपुरा और एक-एक मामला बीदर, चिक्कबाल्लापुर, बेलगावी, बागलकोट और बेंगलुरु शहरी से सामने आया।

राज्य में अब तक कोविड-19 के 598 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और इनमें से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड