मुख्य समाचार
बेंगलुरु: शराब की दुकानें खुलते ही खूब हुई अल्कोहल की बिक्री, 52 हजार और 95 हजार रुपए वाले बिल सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स भी हुए हैरान
Anita Ramकोरोना वायरल के खिलाफ देश में 4 मई से लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरूआत हुई. इसके साथ ही कुछ शर्तों के साथ शराब की दुकानें खोली गई और पहले दिन ही करोड़ों की शराब बेची गई. इस बीच सोशल मीडिया पर बेंगलुरु से 52 हजार रुपए और 95 हजार रुपए की शराब के बिल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देख यूजर्स काफी हैरान हो गए हैं.
खेल मंत्रालय ने ईमेल के जरिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए
Bhashaआम तौर पर अप्रैल में शुरू हो वाली यह प्रक्रिया लॉकडाउन के कारण मई तक खिसक गई थी। लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है जो 17 मई तक चलेगा।
राजस्थान सरकार ने किसी भी प्रवासी मजदूर से नहीं लिया ट्रेन का किराया: मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
Team Latestlyदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप रोजाना बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य भेजने को लेकर राजनीति शुरू है. विपक्ष इस मुद्दे पर केंद्र को लगातार घेरता आ रहा है. इसी बीच राजस्थान से खबर है कि सूबे की सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए किसी से भी रेलवे का किराया नहीं लिया है.
कोविड-19 : गुतारेस ने कहा कि ‘सब के सुरक्षित होने तक हम सुरक्षित नहीं’
Bhashaउनकी यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब विश्व नेताओं ने कोविड-19 से लड़ने के लिए अनुसंधान एवं विकास में समर्थन देने के लिए 7.4 अरब यूरो (करीब 8.2 अरब डॉलर) देने की प्रतिज्ञा की है।
पाक में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 21,000 के पार
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मुताबिक, पंजाब में कोरोना वायरस के 8,103 मामले हैं, जबकि सिंध में 7,882, खैबर-पख्तूनख्वा में 3,288, बलूचिस्तान में 1,321, इस्लामाबाद में 464, गिलगित-बाल्टिस्तान में 372 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 71 मामले हैं।
दिल्ली: शराब के ठेके के बाहर पुलिस ने की लाठीचार्ज
IANSकोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन 3.0 में मंगलवार को दिल्ली में स्थित एक शराब के ठेके के बाहर बड़े पैमाने पर लोगों की भीड़ देखने को मिली, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को बरकरार रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
राजस्थान से 1,100 से ज्यादा यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल पहुंची ट्रेन
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 24 कोचों वाली ट्रेन राजस्थान के अजमेर से सोमवार सुबह रवाना हुई और मंगलवार को 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंची।
‘‘अभिजीत बनर्जी ने कांग्रेस के रचनात्मक सुझावों पर मुहर लगाई ’’
Bhashaराहुल गांधी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद के दौरान बनर्जी ने कोरोना संकट की मार झेल रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़े प्रोत्साहन पैकेज की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि देश की आबादी के एक बड़े हिस्से के हाथों में पैसे भी पहुंचाने होंगे।
क्या बन गई है कोरोना वायरस की वैक्सीन? इजराइल के रक्षा मंत्री ने किया दावा, बच सकती है लाखों की जान
Team Latestlyपूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है. अब तक ढाई लाख से अधिक बदनसीब कोविड-19 से संक्रमित होने के चलते जान गवां चुके है. इस बीच एक राहतभरी खबर भी आई है.
कांग्रेस का प्रवासी मजदूरों की यात्रा का भार उठाना ‘‘ नौटंकी’’ : कर्नाटक मंत्री
Bhashaउन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नियमों के तहत जरूरतमंदों को पैसे देने की बजाय अपना प्रचार कर रही है।
शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बने जॉम्बी हॉरर सीरीज बेताल का पहला लुक आया सामने, विनीत कुमार और अहाना कुमरा का दिखा दम
Team Latestlyपिछले साल ही खबर आई थी शाहरुख खान के प्रोडक्शन में एक जॉम्बी हॉरर सीरीज बन रही है. जिसका नाम बेताल रखा गया है. ऐसे में अब इसका पहला लुक सामने आया जो लोगों में उत्सुकता जगाने के लिए काफी है.
लॉकडाउन 3.0: छत्तीसगढ़ में होगी शराब की होम डिलीवरी, जानिए ऑर्डर करने से लेकर सबकुछ
Bhashaराज्य शासन ने सामाजिक दूरी और कोविड-19 के फैलाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से घर पर शराब आपूर्ति की अनुमति प्रदान की है।
कोरोना वायरस: पाकिस्तान में सरकारी अस्पतालों की हालत बहुत बुरी, वेंटिलेटर नहीं मिलने से दम तोड़ गया डॉक्टर
IANSपाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में कोरोना संक्रमित एक चिकित्सक को वेंटिलेटर नहीं मिल सका जिसकी वजह से उन्होंने बेबसी की हालत में जान दे दी. 'एआरवाई न्यूज' ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत, 67 नए मामले
Bhashaवहीं कृष्णा जिले में एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 34 हो गई। संक्रमण के नए मामलों में से 14 ऐसे लोग हैं जो गुजरात से राज्य में आए थे।
कोविड-19: सभी को खाद्य सुरक्षा के तहत लाने की याचिका पर विचार करने से न्यायालय का इंकार
Bhashaशीर्ष अदालत ने टिप्पणी की कि लोक सरकारी प्राधिकारियों को कोई प्रतिवेदन दिये बगैर ही संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सीधे उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर रहे हैं।
विदेशों में फंसे अपनों को वतन वापस लाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा प्लान, 7 दिन में उड़ेगी 64 फ्लाइट्स, हजारों लोगों का परिवार से होगा मिलन
Dinesh Dubeyउड़ान भरने से पहले यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग होगी, और बगैर लक्षण वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी. यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जारी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और रेमेडिसविर में तुलना करना सही नहीं, CSIR के महानिदेशक ने कहा- ट्रायल के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी दवा है बेहतर?
Anita Ramअब हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और रेम्डेसिविर के बीच तुलना की जाने लगी है कि इनमें से बेहतर कौन सी दवा है? इस मसले पर सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. शेखर सी मांडे ने कहा कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और रेम्डेसिविर के बीच तुलना करना सही नहीं है, क्योंकि हम अब तक दोनों की प्रभावकारिता को नहीं जानते हैं. कौन सी दवा बेहतर है इसका पता केवल ट्राइल के बाद ही लगाया जा सकता है.
हंदवाड़ा में वीर जवानों की शहादत के बाद शिवसेना ने की सर्जिकल स्ट्राइक की मांग
Bhashaशिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि बहादुर सैनिकों को अपनी ही धरती पर मार दिया गया और यह वैसे समय में हुआ जब केंद्र में मजबूत और बेहद देशभक्त सरकार है.
दो समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष : एक किशोर की मौत, 8 लोग जख्मी
Bhashaपुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया की खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में सोमवार रात दो संप्रदाय से जुड़े लोगों में के बीच शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस वारदात में हमजा उर्फ फरदीन खान (16) की मौत हो गई तथा दोनों पक्षों के कुल आठ व्यक्ति घायल हो गए।