कोरोना वायरस: पाकिस्तान में सरकारी अस्पतालों की हालत बहुत बुरी, वेंटिलेटर नहीं मिलने से दम तोड़ गया डॉक्टर

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में कोरोना संक्रमित एक चिकित्सक को वेंटिलेटर नहीं मिल सका जिसकी वजह से उन्होंने बेबसी की हालत में जान दे दी. 'एआरवाई न्यूज' ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

इमरान खान (Photo Credits: PTI)

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में कोरोना संक्रमित एक चिकित्सक को वेंटिलेटर नहीं मिल सका जिसकी वजह से उन्होंने बेबसी की हालत में जान दे दी. 'एआरवाई न्यूज' ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंध प्रांत में सरकारी अस्पतालों की हालत बहुत बुरी है. निजी अस्पताल भी कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों से भर गए हैं. इसी स्थिति के बीच डॉक्टर फुरकान की मौत हो गई. कराची इंस्टीट्यूट आफ हार्ट डिजीज से सेवानिवृत्त डॉ. फुरकान कोरोना वायरस के शिकार हो गए थे. उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था.

उनके परिजनों ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर फुरकान को पहले शहर के बड़े अस्पतालों, एसआईयूटी और फिर इंडस अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, कहीं भी आईसीयू या कोई वेंटिलेटर खाली नहीं मिला. सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां कई वेंटिलेटर खराब मिले. कुछ जो काम कर रहे थे, वे खाली नहीं थे. यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: पूरी दुनिया में 2,50,000 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, अमेरिका में 68,922 लोगों ने गवाई जान

परिजनों ने बताया कि डॉ. फुरकान करीब दो घंटे तक एंबुलेंस में रहे और वे लोग उन्हें लेकर अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे. बड़े अस्पतालों ने वापस भेज दिया जिसके बाद उन्हें एक और अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और फुरकान की मौत हो चुकी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Preview: लाहौर में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स