दो समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष : एक किशोर की मौत, 8 लोग जख्मी

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया की खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में सोमवार रात दो संप्रदाय से जुड़े लोगों में के बीच शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस वारदात में हमजा उर्फ फरदीन खान (16) की मौत हो गई तथा दोनों पक्षों के कुल आठ व्यक्ति घायल हो गए।

जमात

बलिया (उप्र), पांच मई बलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में दो संप्रदायों से जुड़े लोगों के बीच हिंसक झड़प में एक किशोर की मौत हो गई तथा दोनों पक्षों के कुल 8 व्यक्ति घायल हो गये ।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया की खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में सोमवार रात दो संप्रदाय से जुड़े लोगों में के बीच शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस वारदात में हमजा उर्फ फरदीन खान (16) की मौत हो गई तथा दोनों पक्षों के कुल आठ व्यक्ति घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पांच को जिला अस्पताल द्वारा रेफर करने पर वाराणसी ले जाया गया है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सुहैल खान, अखिलेश चौरसिया की बहन से फोन पर बात किया करता था। सोमवार रात सुहैल का रिश्तेदार वसीम अपने परिवार की एक महिला के साथ अखिलेश के घर के पास से गुजर रहा था तभी अखिलेश ने वसीम से सुहैल की शिकायत कर दी और इसी दौरान अपशब्द भी कहे।

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हिंसक संघर्ष हो गया। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

हालात के मद्देनजर गांव में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\