राजस्थान से 1,100 से ज्यादा यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल पहुंची ट्रेन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 24 कोचों वाली ट्रेन राजस्थान के अजमेर से सोमवार सुबह रवाना हुई और मंगलवार को 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंची।

जमात

कोलकाता, पांच मई राजस्थान से 1,100 से ज्यादा श्रमिकों और तीर्थयात्रियों को लेकर एक ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के दानकुनी पहुंची। यात्रिओं का स्वागत फूलों से किया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 24 कोचों वाली ट्रेन राजस्थान के अजमेर से सोमवार सुबह रवाना हुई और मंगलवार को 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंची।

ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद उस पर फूलों की बारिश की गई। राज्य मंत्री मोलॉय घटक और तपन दासगुप्ता यात्रियों का स्वागत करने के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग ने स्टेशन के बाहर एक शिविर लगाया है और महिलाओं तथा बच्चों समेत 1,186 यात्रियों की जांच की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि जिन यात्रियों में लक्षण दिखेंगे उन्हें जरूरी चिकित्सीय इलाज मुहैया कराया जाएगा। वहीं अन्य को बसों के माध्यम से राज्य के अन्य स्थानों पर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शारीरिक दूरी नियमों का पालन करते हुए कोच को खाली किया गया।

राजस्थान के मुख्य सचिव ने पश्चिम बंगाल के अपने समकक्ष को अजमेर और अन्य स्थानों से फंसे तीर्थयात्रियों और श्रमिकों की राज्य वापसी के लिए पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा था कि दो ट्रेन करीब 2,500 श्रमिकों, तीर्थयात्रियों और मरीजों को घर लेकर आएंगी। इसमें से एक ट्रेन राजस्थान और दूसरी ट्रेन केरल से आएगी।

सूत्रों ने बताया कि केरल के तिरुवनंतपुरम से सोमवार को चली ट्रेन बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले के ब्रह्मपुर पहुंचेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\