मुख्य समाचार
मुंबई: सायन अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के साथ रखे गए हैं मृतकों के शव, वीडियो सामने आने के बाद बीएमसी ने दिए जांच के आदेश
Team Latestlyमहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सायन अस्पताल में स्थित कोविड-19 वार्ड के भीतर का एक वीडियो सामने आने के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने जांच के आदेश दिए हैं. इस वीडियों में कथित तौर पर इलाज करा रहे कोविड-19 मरीजों के साथ मृतकों के शव को दिखाया गया है. यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे नाराजगी फैल गई.
बंगलौर, सूरत, हैदराबाद और जालंधर से प्रवासी मजदूरों को लेकर पहुंची स्पेशल श्रमिक ट्रेन
Bhashaगुजरात प्रान्त में फंसे 1,220 प्रवासी मजदूरों को सूरत महानगर से लेकर एक स्पेशल श्रमिक ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह बांदा पहुंच गयी है. यहां रेलवे स्टेशन में ही सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है और अब उन्हें बसों से नजदीकी आश्रय स्थल भेजा जा रहा है. इन श्रमिकों को 38 बसो के माध्यम से विभिन्न जनपदों में उनके गंतव्य पहुंचाया गया.
योगी सरकार ने दूसरे राज्यों से मांगी उप्र निवासी श्रमिकों की जिलेवार सूची
Bhashaमुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि प्रदेश सरकार अपने राज्य के सभी कामगारों और श्रमिकों को वापस लाना चाहती है। इसके लिए संबंधित राज्य सरकारों से अपने यहां फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों की जनपदवार सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। जो राज्य सरकारें सूची उपलब्ध करा रही हैं, उन्हें लाने की व्यवस्था हम तत्काल दे रहे हैं।
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने कहा- पुलिस लिखित में दे तो सहयोग करने को तैयार
IANSदिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. जफरुल इस्लाम खान पुलिस के साथ सहयोग को तैयार हैं लेकिन इससे पहले वह चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस उन्हें लिखित में देकर जांच में सहयोग को कहे. आपको बता दें कि जफरुल इस्लाम की वकील वृंदा ग्रोवर ने कल शाम एक बयान में कहा था कि जफरुल इस्लाम 72 वर्षीय सीनियर सिटीजन हैं .
जब हैडली ने पुरस्कार में मिली कार को रखने के लिये साथी खिलाड़ियों को छुट्टियां बिताने की पेशकश की
Bhashaहैडली ने आस्ट्रेलिया में 1985-86 टेस्ट श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते ‘साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर’ का पुरस्कार हासिल किया था और उन्होंने ‘एल्फा रोमियो सैलून’ कार जीती थी। न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी।
पिछले 13 साल में काफी कुछ सीखा, अब मेंटर की भूमिका का लुत्फ उठा रही हूं: वंदना
Bhashaभारत की सीनियर टीम में 2007 में पदार्पण करने वाली वंदना ने कहा, ‘‘जब मैंने 15 साल की उम्र में शुरू किया था तो हमेशा काफी निडर होकर खेलती थी। मैं अपने कौशल का इस्तेमाल करने का प्रयास करती थी, जितना अधिक संभव को गेंद को अपने पास रखने का प्रयास करती थी और फिर गोल करने का प्रयास करती थी। लेकिन समय के साथ मैंने महसूस किया कि आप इस तरह नहीं खेल सकते, विशेषकर तब जब खेल में इतना बदलाव आया हो। मुझे भी बदलाव लाना था। ’’
कोविड-19 : कठिन समय में संकट में घिरे लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है भारत : मोदी
Bhashaबुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ‘वेसाक वैश्विक समारोह’ को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ ऐसे कठिन समय में दुनियाभर में नि:स्वार्थ भाव से काम करने वाले लोग अभिनंदन के पात्र है । ’’
आंध्र में रसायनिक संयंत्र से स्टाइरीन का रिसाव, छह की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात का जायजा लिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर चिंता व्यक्त की।
बांग्लादेश में 11 लोगों पर Covid-19 को लेकर अफवाहें फैलाने का आरोप, 2 गिरफ्तार
IANSबांग्लादेश में पुलिस ने 11 लोगों पर सोशल मीडिया पर कोरोनोवायरस महामारी के बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है और दो अन्य लोगों को इसी के चलते गिरफ्तार किया है. साइबर अपराध न्यायाधिकरण आरोपों में पर्याप्त सबूतों की कमी के लिए अब तक 200 से अधिक मामलों को खारिज कर चुकी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से शादी करना चाहता था ये फैन, प्रोपोज करने पर मिला ये जवाब
Akash Jaiswalलॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी बाहर जाने से परहेज कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ रहे हैं. ऐसे में ये सभी अपने पुराने फोटोज को शेयर करते हुए अपने मस्तीभरे दिनों को तरोताजा कर रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी फोटो शेयर की थी जब वो वेकेशन पर गई हुईं थी.
Rabindranath Tagore Jayanti 2020: गुरुदेव शांति निकेतन से गीतांजलि तक
Laxmi Pandeyच्चों से सामान्य ज्ञान में एक प्रश्न पूछा जाता है, ‘राष्ट्रगान की रचना किसने की ? बच्चे भी बड़े ही गर्व और तत्परता से जवाब देते हैं, ‘गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने.’ रवींद्रनाथ टैगोर केवल कवि और रचनाकार ही नहीं थे, बल्कि वह एक अच्छे नाटककार, उपन्यासकार और बेहतरीन चित्रकार भी थे. साल 1915 में रवीन्द्र नाथ टैगोर को ब्रिटिश सरकार द्वारा ‘नाइटहुड’ की उपाधि से भी सम्मानित किया गया.
कोविड-19 : कठिन समय में संकट में घिरे लोगों के साथ पूरी मजबूजी से खड़ा है भारत : मोदी
Bhashaबुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ‘वेसाक वैश्विक समारोह’ को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ ऐसे कठिन समय में दुनियाभर में नि:स्वार्थ भाव से काम करने वाले लोग अभिनंदन के पात्र है । ’’
कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- ईंधन के दाम बढ़ाकर से वसूले 17 लाख करोड़ का हिसाब दें
Manoj Pandeyकोरोना वायरस से जंग के बीच कांग्रेस बनाम बीजेपी के बीच युद्ध जारी है. कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला करती आ रही है. कोरोना टेस्ट हो या मजदूरों का किराया या फिर पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम. हर मुद्दे पर केंद्र सरकार पर कांग्रेस हमला करने से नहीं चुक रही है. इसी कड़ी में एक बार फिर केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस ने ट्वीट कर सवाल पूछा है कि केंद्र बीजेपी सरकार ने 2014-15 से 2019-20 तक 12 बार पेट्रोल व डीज़ल पर टैक्स बढ़ाकर 130 करोड़ भारतीयों से ₹17 लाख करोड़ वसूले हैं. इस जबरन वसूली का पैसा कहां गया, जब जनता को कोई राहत ही नहीं मिली? प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जवाब दें. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला यह ट्वीट किया है.
आगरा में COVID-19 के मामले बढ़कर हुए 667, महामारी से अब तक 269 लोग हुए ठीक
IANSआगरा की जेल में एक कैदी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उससे संभावित प्रसार को रोकने के लिए गुरुवार को केंद्रीय जेल में विशेष कार्रवाई शुरू की गई . आगरा में अब कोविड-19 मामलों की संख्या 667 हो गई है. मलेरिया और डेंगू के फैलने की आशंका को रोकने के लिए काम करें क्योंकि मच्छरों के प्रजनन का मौसम शुरू हो गया है.
OMG! अपनी बिल्ली को बचाने के लिए अजगर से भिड़ गया शख्स, ऐसे बचाई उसकी जान
Anita Ramऑस्ट्रेलिया में रहने वाले निक किर्न नाम का एक शख्स अपनी पालतू बिल्ली की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बैगर अजगर से भिड़ गया. शख्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी प्यारी बिल्ली को न सिर्फ अजगर के चंगुल से छुड़ाया, बल्कि उसकी जान बचाने में भी कामयाब रहा.
वेस्टइंडीज की मौजूदा टी20 टीम 2016 की विश्व कप विजेता टीम से बेहतर: ब्रावो
Bhashaब्रावो ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘श्रीलंका में पिछली श्रृंखला के दौरान हमारी टीम बैठक हुई और कोच फिल (सिमंस) ने खिलाड़ियों की सूची बल्लेबाजी क्रम में बनाई और उन्होंने मेरा नाम नौवें स्थान पर लिखा।’’
भारत और पाकिस्तान के बीच होनी चाहिए टेस्ट सीरीज, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को फिलहाल किया जाए रद्द: ब्रैड हॉग
Abdul Kadirहॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में विस्तार से बात की और कहा कि दोनों देशों के बीच मुकाबला होता है तो खेल प्रेमियों को विराट-बाबर, बुमराह-शाहीन के बीच क्स्दी टक्कर देखने मिलेगी.
संक्रमित महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में अस्पताल के दो कर्मी गिरफ्तार
Bhashaअस्पताल प्रबंधन ने नॉलेज पार्क थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई।
नेत्रहीन लोगों को सता रही है लॉकडाउन के बाद जिंदगी की डगर और मुश्किल होने की चिंता
Bhashaएक नेत्रहीन स्कूल में काम करने वाली अमीना ने कहा, ‘‘हमारे घरों के बाहर हमारी गतिविधियां काफी हद तक दूसरों पर निर्भर करती है और वो भी ज्यादातर अजनबियों पर, चाहे सड़क पार करते वक्त उनकी मदद की जरूरत हो या किराने का सामान खरीदते वक्त। दूसरी बात यह है कि मैं कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के डर से किसी भी व्यक्ति या सतह को नहीं छू सकती और दस्ताने पहनने से स्पर्श करने की मेरी समझ कमजोर होगी।’’
श्रीनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि शहर के आलमगारी बाजार क्षेत्र निवासी की यहां एक अस्पताल में बुधवार की देर रात मौत हो गयी । उसकी उम्र 35 साल के आस पास थी ।