संक्रमित महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में अस्पताल के दो कर्मी गिरफ्तार
अस्पताल प्रबंधन ने नॉलेज पार्क थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई।
नोएडा (उप्र), सात अप्रैल नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा अस्पताल में भर्ती कोविड-19 से संक्रमित महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में अस्पताल के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने नॉलेज पार्क थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित एक महिला शारदा अस्पताल में भर्ती है और उसने 12 दिन पहले इसी अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया था।
उन्होंने बताया कि जांच के लिए महिला के दूध का नमूना लेने गए अस्पताल के दो कर्मियों ने बुधवार देर रात महिला के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया।
सिंह ने बताया कि महिला ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों कर्मियों लव-कुश एवं सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कर्मचारी अस्पताल में संविदा पर तैनात हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)