मुख्य समाचार

पीएम केयर्स में प्राप्त राशि की घोषणा के निर्देश के अनुरोध को लेकर अर्जी दायर

Bhasha

उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति माधव जामदार 12 मई को अधिवक्ता अरविंद वाघमारे द्वारा दायर एक अर्जी पर सुनवायी कर रहे थे। इस अर्जी में सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया था कि वह प्राप्त धनराशि और किये गए खर्च को सरकारी वेबसाइटों पर समय समय पर जारी करे।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 68 नये मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 2205 हुयी

Bhasha

प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि 68 नये मामलों में से 32 मरीज दूसरे राज्यों के हैं और इस प्रकार आंध्र प्रदेश में कुल 2100 संक्रमित मरीज हैं ।

दिशा-निर्देश के अनुरुप दी जा रही है आवश्यक ढील : शर्मा

Bhasha

उन्होंने कहा कि जरूरत और सावधानियों को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन ढील दी जा रही हैं।

बलूचिस्तान के वित्त मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

बुलेदी ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा कि उनमें इस बीमारी का कोई लक्षण नहीं है और वह स्व: पृथक—वास में हैं।

सड़क दुर्घटनाओं में घर जा रहे 14 प्रवासी श्रमिकों की मौत, करीब 60 घायल

Bhasha

मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि प्रांतीय राजधानी भोपाल से लगभग 180 किलोमीटर दूर गुना में तड़के हुई दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के आठ प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी और 55 घायल हो गये। प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से जिस ट्रक में सवार होकर आ रहे थे वह गलत दिशा से आ रही एक खाली बस से टकरा गया।

प्रवासी मजदूरों को दो महीने मुफ्त अनाज

Bhasha

आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की दूसरी किस्त की घोषणा करते हुए उन्होंने संवाददाता सम्ममेलन में कहा कि जिन आठ करोड़ प्रवासी मजदूरों के पास कोई भी राशन कार्ड नहीं है, उन्हें 5 किलो गेहूं या चावल प्रति व्यक्ति और एक किलो चना प्रति परिवार दो महीने तक मुफ्त मिलेगा।

अब तक चार लाख प्रवासी श्रमिक गुजरात से रवाना

Bhasha

उन्होंने बताया कि देश भर में अब तक श्रमिक ट्रेनों से कुल 10 लाख श्रमिकों को उनके संबंधित स्थानों तक भेजा गया है जिनमें से चार लाख अकेले गुजरात से गए हैं।

महाराष्ट्र: कोल्हापुर जिले में सैकड़ों प्रवासी मजदूर राजमार्ग पर हुए एकत्र, घर भेजने की मांग की

Bhasha

अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते फंसे शिरोली एमआईडीसी के मजदूर अपनी मांगों को लेकर राजमार्ग पर एकत्र हो गए।

केरल में जल्द खुलेंगी शराब की दुकानें, ऑनलाइन होगी ब्रिक्री: सरकार

Bhasha

सरकार ने कहा कि उसके द्वारा संचालित 301 शराब घरों को खोलने की तारीख अभी तय नहीं है और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के प्रबंध किये जा रहे हैं।

श्रमिक स्पेशल ट्रेनें : 318 रेलगाड़ियों से घर लौटे 3.84 लाख प्रवासी कामगार

Bhasha

उन्होंने बताया, ‘‘सबसे ज्यादा 49 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर आयी हैं जिसमें करीब 52 हजार श्रमिक लौटे हैं। 34 ट्रेनों से करीब 400 हजार प्रवासी कामगार लखनऊ आए हैं।’’

केरल में तीन पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद एसपी सहित करीब 70 कर्मी पृथक

Bhasha

मननथावाडी पुलिस थाने के तीन पुलिसकर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक आर इलांगो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने और अन्य पुलिसकर्मियों ने स्वयं को पृथक करने का निर्णय किया है क्योंकि वे थाने में कुछ अन्य सहयोगियों के साथ सम्पर्क में आये हैं।

आरएसएस समर्थित बीएमएस का भाजपा शासित राज्यों में श्रम कानूनों के स्थगन के विरोध का ऐलान

Bhasha

बीएमएस ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की समस्याएं और भी बढ़ गई है क्योंकि अधिकांश राज्यों में कानूनों का उल्लंघन हो रहा है ।

विशेषज्ञों ने धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाए जाने की सलाह दी

Bhasha

कोरोना वायरस को काबू करने के लिए लागू किए गए बंद की अवधि तीसरी बार बढ़ाई गई है। यह अवधि 17 मई को समाप्त होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि चौथा चरण मौजूदा चरण से पूरी तरह अलग होगा।

आरएफएल के पूर्व अध्यक्ष ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया

Bhasha

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ ही दिल्ली पुलिस ने गोधवानी को रेलीगेयर फिनवेस्ट लि. (आरएफएल) के कोष में गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

कोविड-19 के उपचार में मददगार हो सकने वाले दो एंटीबॉडी की पहचान की गई

Bhasha

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि बी38 और एच4 नामक दो एंटीबॉडी के संबंध में चूहे पर की गई प्रारंभिक जांच के परिणाम में वायरस के असर में कमी देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए फिलहाल 1730 लोगों का चल रहा है इलाज

Bhasha

प्रसाद ने बताया कि कल 5833 नमूनों की जांच की गयी जो अब तक की सार्वधिक संख्या है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक हमने डेढ़ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अभी तक सरकारी और निजी प्रयोगशालाओं ने एक लाख 53 हजार 139 नमूनों की जांच की है।

राष्ट्रपति 30 प्रतिशत कम वेतन लेंगे, कोविड-19 से लड़ाई में खर्चों में कटौती की घोषणा की

Bhasha

राष्ट्रपति भवन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, खर्च कम करने और सामाजिक दूरी की पाबंदी का पालन करने के लिये राष्ट्रपति के घरेलू यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों को काफी कम किया जायेगा ।

कोल इंडिया को मिला 2020-21 में 10 करोड़ टन कोयला आयात के बदले घरेलू उत्पादन करने का लक्ष्य

Bhasha

कंपनी को यह लक्ष्य ऐसे समय दिया गया है जब देश में एक तरफ घरेलू कोयले की प्रचुरता है, वहीं दूसरी तरफ कोयले की मांग में गिरावट आयी है।

वंदे भारत मिशन 2: भारत से चुनिंदा उड़ानों के लिए बृहस्पतिवार को बुकिंग शुरू करेगी एयर इंडिया

Bhasha

इन उड़ानों में केवल उक्त देशों के यात्री यात्रा कर सकेंगे। हालांकि कुछ उड़ानों में उस देश में कुछ समय की अवधि के लिए वैध वीजा रखने वालों को भी सफर की इजाजत दी जाएगी।

केंद्र के फैसले के आधार पर सोमवार से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी : केजरीवाल

Bhasha

उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादातर लोगों ने सुझाव दिया है कि स्कूलों, कॉलेजों, स्पा, स्विमिंग पूल और मॉलों को 17 मई के बाद न खोला जाए और मेट्रो की सीमित सेवाएं ही शुरू की जाएं।

Categories