कोविड-19 के उपचार में मददगार हो सकने वाले दो एंटीबॉडी की पहचान की गई

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि बी38 और एच4 नामक दो एंटीबॉडी के संबंध में चूहे पर की गई प्रारंभिक जांच के परिणाम में वायरस के असर में कमी देखने को मिली।

बीजिंग, 14 मई वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए एक मरीज से प्राप्त ऐसे दो एंटीबॉडी की पहचान की है, जो कोरोना वायरस के उपचार में मददगार हो सकते हैं और इससे लड़ने के लिए एंटीवायरल (वायरस से लड़ने वाली दवाएं) और टीके बनाने में सहायक हो सकते हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि बी38 और एच4 नामक दो एंटीबॉडी के संबंध में चूहे पर की गई प्रारंभिक जांच के परिणाम में वायरस के असर में कमी देखने को मिली।

इन अनुसंधानकर्ताओं में ‘चाइनीज अकेडमी ऑफ साइंस’ के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं।

‘साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि ये एंटीबॉडी उपचार में लाभकारी हो सकते हैं। इसके अलावा वे कोविड-19 से लड़ने वाले एंटीवायरल एवं टीकों को बनाने में भी मददगार हो सकते हैं।

चीन की ‘कैपिटल मेडिकल यूनिसर्विटी’ के अनुसंधानकर्ता वान वु और उनके सहयोगियों ने पाया कि ये दोनों एंटीबॉडी मिलकर वायरस को बेअसर करने वाले मजबूत प्रभाव पैदा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों एंटीबॉडी को मिलाकर तैयार की गई ‘‘कॉकटेल’’ कोविड-19 के मरीजों के उपचार में प्रत्यक्ष लाभ पहुंचा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी