सड़क दुर्घटनाओं में घर जा रहे 14 प्रवासी श्रमिकों की मौत, करीब 60 घायल

मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि प्रांतीय राजधानी भोपाल से लगभग 180 किलोमीटर दूर गुना में तड़के हुई दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के आठ प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी और 55 घायल हो गये। प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से जिस ट्रक में सवार होकर आ रहे थे वह गलत दिशा से आ रही एक खाली बस से टकरा गया।

जमात

गुना/ मुज्जफरनगर/लखनऊ, 14 मई लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार में अपने घरों को लौटने के दौरान रास्ते में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 14 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गये।

मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि प्रांतीय राजधानी भोपाल से लगभग 180 किलोमीटर दूर गुना में तड़के हुई दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के आठ प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी और 55 घायल हो गये। प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से जिस ट्रक में सवार होकर आ रहे थे वह गलत दिशा से आ रही एक खाली बस से टकरा गया।

दूसरा हादसा उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में हुआ जहां पंजाब से बिहार अपने घरों को पैदल लौट रहे श्रमिक दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर रोडवेज की एक बस की चपेट में आ गये। इस हादसे में बिहार के छह प्रवासी श्रमिक मारे गये और चार घायल हो गये।

गुना के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) तरुण नायक ने बताया कि महाराष्ट्र से लगभग 65 मजदूर एक ट्रक में सवार होकर उत्तर प्रदेश के लिए निकले थे। रात करीब 3 बजे गुना बाइपास पर गलत दिशा से आ रही एक खाली बस और ट्रक की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गयी और 55 अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों का गुना के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति गंभीर रुप से घायल नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बस चालक की लापरवाही सामने आई है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बायपास पर बस चालक खाली बस चलाते हुए रांग साइड से आ रहा था जबकि मजदूर ट्रक में सवार थे।

पुलिस के अनुसार गुना में मारे गये श्रमिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव और रायबरेली जिले के निवासी थे और ट्रक प्रवासी मजदूरों को उन्नाव लेकर जा रहा था।

जिलाधिकारी एस विश्वनाथन ने बताया कि घायलों को शाम तक अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद प्रशासन द्वारा इन सभी को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुना हादसे में श्रमिकों के बचाव में लगे पुलिसकर्मियों को कोविड-19 के एहतियात के तौर पर पृथक किया गया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज कराने के निर्देश दिये हैं।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुना सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

योगी ने अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।

इसबीच, एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-सहारानपुर रोड पर उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फरनगर में रोडवेज की एक बस ने पंजाब से बिहार अपने घर पैदल लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को रौंद दिया। इस हादसे में छह श्रमिकों की मौत हो गयी और छह गंभीर रुप से घायल हो गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसा मुज़फ़्फरनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर घलौली चेक पोस्ट और रोहाना टोल प्लाज के बीच में बुधवार और बृहस्पतिवार की रात को हुआ।

उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि बस चालक राजबीर शराब की नशे में था।

प्रवासी श्रमिकों को उनके घर छोड़ने के बाद उत्तर प्रदेश रोजवेज की बस सहारनपुर से आगरा वापस जा रही थी।

लखनऊ में सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सहारनपुर आयुक्त से घटना की जांच करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों की समुचित उपचार और मृतकों के शवों को बिहार में उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये हैं।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गये मृतकों की पहचान भोजपुर का गुड्डू (18), पटना का निवासी, तथा गोपालगंज के रहने वाले वीरेन्द्र सिंह (28), हरेक सिंह (52) और उनका पुत्र विकास (22), वासुदेव (22),और हरीश साहनी (42) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

ये सड़क हादसे औरंगाबाद ट्रेन हादसे के कुछ दिन बाद हुए हैं। महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास 8 मई को पटरियों पर सो रहे मध्यप्रदेश के 16 प्रवासी श्रमिकों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी