वंदे भारत मिशन 2: भारत से चुनिंदा उड़ानों के लिए बृहस्पतिवार को बुकिंग शुरू करेगी एयर इंडिया

इन उड़ानों में केवल उक्त देशों के यात्री यात्रा कर सकेंगे। हालांकि कुछ उड़ानों में उस देश में कुछ समय की अवधि के लिए वैध वीजा रखने वालों को भी सफर की इजाजत दी जाएगी।

जमात

नयी दिल्ली, 14 मई एयर इंडिया भारत से अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रेंकफर्ट, पेरिस और सिंगापुर तक वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के लिए चुनिंदा उड़ानों पर बृहस्पतिवार शाम को बुकिंग शुरू करेगी।

इन उड़ानों में केवल उक्त देशों के यात्री यात्रा कर सकेंगे। हालांकि कुछ उड़ानों में उस देश में कुछ समय की अवधि के लिए वैध वीजा रखने वालों को भी सफर की इजाजत दी जाएगी।

एयर इंडिया ने ट्विटर पर बताया कि भारत से अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया के कुछ चुनिंदा गंतव्यों तथा फ्रेंकफर्ट, पेरिस एवं सिंगापुर की यात्रा करने के लिए बुकिंग 14 मई 2020 को शाम पांच बजे एयर इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगी।

केंद्र सरकार ने सात मई को वंदे भारत मिशन की शुरूआत की थी जिसमें लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को लाया जा रहा है।

पहले चरण में एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस सात मई से 14 मई के बीच 12 देशों से 64 उड़ानों का परिचालन कर वहां फंसे हुए 14,800 भारतीयों को वापस ला रही हैं।

बुधवार को नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में 16 मई से 22 मई के बीच 31 देशों से 149 उड़ानों से 30,000 भारतीय लौटेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज