आरएफएल के पूर्व अध्यक्ष ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ ही दिल्ली पुलिस ने गोधवानी को रेलीगेयर फिनवेस्ट लि. (आरएफएल) के कोष में गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

जमात

नयी दिल्ली, 14 मई रेलीगेयर इंटरप्राइजेज लि. (आरईएल) के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुनील गोधवानी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत से अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया। उन्होंने अपनी याचिका दावा किया है कि वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ ही दिल्ली पुलिस ने गोधवानी को रेलीगेयर फिनवेस्ट लि. (आरएफएल) के कोष में गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विपिन कुमार राय ने इस याचिका पर सुनवाई की और ईडी ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी न्याय की जद से भाग सकते हैं। ईडी ने कहा कि अगर कोई चिकित्सीय स्थिति है तो जेल प्रशासन इसका ध्यान रखेगा।

इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

आरोपी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आर जॉन ने दलील दी कि वह नींद की बीमारी सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं और उन्हें अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता है और इस उद्देश्य के लिए उन्हें राहत की आवश्यकता है।

ईडी के विशेष सरकारी वकील नीतेश राणा ने जमानत पाने के लिए आरोपी द्वारा पेश किए गए आधार का विरोध किया।

इस मामले में फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक मलविंदर सिंह और उनके भाई शिविंदर भी शामिल हैं। दोनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)