दिशा-निर्देश के अनुरुप दी जा रही है आवश्यक ढील : शर्मा

उन्होंने कहा कि जरूरत और सावधानियों को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन ढील दी जा रही हैं।

जमात

जयपुर, 14 मई राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बीच लोगों के जीवन को सहज बनाने के लिए आवश्यक ढील दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जरूरत और सावधानियों को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन ढील दी जा रही हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि सरकार ने नवीनतम आदेशा में अब प्रदेश में रेस्टोरेंट, भोजनालय और मिठाई की दुकानों से 'टेक अवे' और 'होम डिलीवरी' की सुविधा शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि सड़कों के आसपास स्थित ढाबों को भी खोलने की अनुमति सरकार ने दी है ताकि लोगों को खाने-पीने की किसी वस्तु का अभाव महसूस ना हो।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोनिक रिपयेरिंग, निर्माण सामग्री समेत एसी, कूलर, टीवी सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों को खोलने की भी छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि दुपहिया और चौपहिया वाहनों की बिक्री पर भी ढील दी गई है। उन्होंने बताया कि अन्य कई गतिविधियों को भी अनुमति दी गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने बुधवार देर रात को वाहन विक्रय केन्द्र और निर्माण सामग्री सहित छह श्रेणियों की दुकानों को खोलने की स्वीकृति संबंधी आदेश जारी किये थे।

इससे पहले शर्मा ने प्रदेश के आयुर्वेद विभाग के अंतर्गत राजस्थान राज्य औषध पादप मंडल के तत्वावधान में प्रदेश में गिलोय रोपण अभियान 'अमृता' का शुभारंभ किया।

डॉ शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश में आगामी 4 माह में करीब डेढ़ लाख गिलोय पौधे जयपुर जिले में लगाए जाएंगे।

आयुर्वेद विभाग के विशेष अधिकारी डॉ मनोहर पारीक ने बताया कि गिलोय एक निरापद औषधि है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी