महाराष्ट्र: कोल्हापुर जिले में सैकड़ों प्रवासी मजदूर राजमार्ग पर हुए एकत्र, घर भेजने की मांग की

अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते फंसे शिरोली एमआईडीसी के मजदूर अपनी मांगों को लेकर राजमार्ग पर एकत्र हो गए।

जमात

मुंबई, 14 मई महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को सैकड़ों प्रवासी मजदूर एकत्र हो गए और स्पेशल ट्रेनों से अपने गृह राज्य भेजे जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते फंसे शिरोली एमआईडीसी के मजदूर अपनी मांगों को लेकर राजमार्ग पर एकत्र हो गए।

उन्होंने बताया कि इलाके में भीड़ के उमड़ने पर प्रदर्शनकारी मजदूरों को वहां से हटाने के लिये मनाने को लेकर पुलिसकर्मी तैनात किये गये। जल्द ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गये।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने प्रवासी मजदूरों को यह समझाने की कोशिश की कि ट्रेनों की उपलब्धता के अनुसार उन्हें अपने गृह राज्य जाने की इजाजत दी जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि इन मजदूरों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश के हैं। उनका कहना है कि वे अपने-अपने घर लौटना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने अपने रहने का स्थान खाली कर दिया है और लॉकडाउन में उनके पास न तो कोई काम है, ना ही गुजारा करने का कोई साधन है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 400 से अधिक मजदूरों को एक आश्रय गृह में पहुंचाया।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की है। ट्रेनों की घोषणा होने पर उपयुक्त प्रक्रिया अपना कर उन्हें उनके घर भेजा जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\