मुख्य समाचार
Delhi Traffic Update: लॉकडाउन 4.0 में दी गई छूट की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम, कालिंदी कुंज और आईटीओ में थमी गाड़ियों की रफ्तार; देखें तस्वीरें
Subhash Yadavभारत में कोविड-19 महामारी का कोहराम थमने की कोई उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है. कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या देश में 1 लाख 18 हजार के पार चली गई है. कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन 4.0 चल रहा है. दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. लॉकडाउन में छूट के चलते लोग बड़ी संख्या में बाहर निकले हैं जिसके चलते राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया है.
चक्रवात तूफान 'अम्फान' के कारण बंगाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 77, प्रभावित इलाकों में बिजली और मोबाइल सेवा बहाल
Bhashaपश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है जबकि प्रशासन क्षेत्र के सबसे प्रचंड तूफान के कारण प्रभावित हुए जन जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात से मची तबाही की स्थिति का जायज़ा लेने पश्चिम बंगाल और ओडिशा रवाना हो गए हैं.
कोरोना वारयस: एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 6,088 मामले आए सामने, मृतक संख्या हुई 3,583
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शु्क्रवार को यह जानकारी दी।
चक्रवात अम्फान को ‘ऐला’ से कहीं अधिक विनाशकारी माना जा रहा है : संरा
Bhashaचक्रवात अम्फान से पश्चिम बंगाल में 77 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, 54 नये मामले
Bhashaअतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पाली में एक और संक्रमित की मौत हो गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 152 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 75 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है।
इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2,850, अब तक 109 मरीजों की मौत
Bhashaदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 76 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,774 से बढ़कर 2,850 पर पहुंच गयी है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
ट्रम्प ने मिशिगन में बाढ़ के बाद राहत कार्यों को तेज करने के लिए आपातकाल की घोषणा की
Bhashaआश्रय गृह समन्यवक जेरी वसेरमैन ने बताया कि मिडलैंड हाई स्कूल के जिम में सोने वाले 90 प्रतिशत लोग वरिष्ठ नागरिक हैं। स्कूल में शरण लेने वाले लोगों की आयु और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अतिरिक्त सावधानियां बरती गईं।
बदायूं में मिले 17 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज
Bhashaजिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने शुक्रवार को बताया कि इन 17 संक्रमितों में से अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में मुंबई से आये थे।
चीन में शुरू हुआ संसद सत्र, कोविड-19 संकट के कारण तय नहीं किया वार्षिक जीडीपी लक्ष्य
Bhashaकोरोना वायरस महामारी की पृष्ठभूमि में अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में करीब 2,900 सदस्यों के साथ नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) सत्र शुक्रवार सुबह शुरू हुआ।
पाकिस्तान की ओर से लगातार 5वें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्यवाही
IANSपाकिस्तान ने शुक्रवार को लगातार 5वें दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. सेना ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में छोटे हथियारों और मोर्टार्स का पाकिस्तानी सेना की ओर से प्रयोग किया गया. वे आतंकियों को नियंत्रण रेखा के पार भारतीय इलाके में भेजने के लिए जानबूझकर गोलीबारी कर उन्हें कवर फायर प्रदान करते हैं.
Video: शहनाज गिल के पिता ने बलात्कार के आरोपों को बताया झूठा, सफाई देते हुए कहा- ये नाम और पैसा कमाने की चाल है
Team Latestlyमीडिया को दिए हुए एक इंटरव्यू में शहनाज के भाई शहनाज गिल और पिता संतोख सिंह सुख ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है और कहा कि वो महिला उनके पिता पर ऐसा गलत और बेबुनियादी आरोप लगाकर नाम और पैसा कमाना चाहती हैं.
Lockdown: लॉकडाउन के चलते परेशान हैं पटियाला बेब्स एक्टर अनिरुद्ध दवे, सोशल मीडिया पर मांगा काम
Aarti Shejvalkarकोरोना वायरस के चलते पूरे देशभर में लॉकडाउन चल रहा है. लॉकडाउन के चलते फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब सीरिज की शूटिंग बंद कर दी गई है. जिस वजह से फिल्म जगत से जुड़े हर किसी को मुसीबत का सामना करना पड रहा है. इसी बीच 'पटियाला बेब्स'फेम अनिरुद्ध दवे ने सोशल मीडिया के माध्यम से कास्टिंग डायरेक्टर से ऑडिशन लेने की मांग कर रहे है.
पाक सैनिकों ने पुंछ और राजौरी के सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की
Bhashaएक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, " सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की।"
अमेरिका ने की 'ओपन स्काइज' संधि से अलग होने के फैसले की घोषणा
Bhashaअमेरिका ने बृहस्पतिवार को ‘ओपन स्काइज’ संधि से अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की. इस संधि के तहत रूस समेत 34 देशों को अपने विमान एक-दूसरे के क्षेत्र में उड़ाने की अनुमति है. एक जनवरी 2002 को हुई इस संधि का सदस्य भारत नहीं है. अगर आप हथियार संधियों को देखोगे तो हम निश्चित तौर पर हथियार संधि पर रूस के साथ समझौता करने जा रहे हैं.
कोटा से यूपी छात्रों को पहुंचाने के लिए राजस्थान रोडवेज ने UPSRTC से मांगा 36 लाख रुपये
Dinesh Dubeyलॉकडाउन के बीच पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोटा में पढ़ रहे उत्तर प्रदेश के 10,500 से अधिक छात्रों को वापस लाया था. आरएसआरटीसी ने 17 से 19 अप्रैल के बीच कोटा से आगरा और झांसी जाने वाले छात्रों को परिवहन सेवा दी थी.
Eid Moon Sighting 2020 in Saudi Arabia: सऊदी अरब में आज ईद के चांद के दीदार की कोशिश करेंगे लोग
Abdul Kadirसऊदी अरब में ईद अल-फितर की छुट्टियां शनिवार (23 मई) से शुरू होगी और तीसरे शव्वाल तक जारी रहेगी. अगर ईद 23 मई को मनाई जाती है, तो छुट्टियां 25 मई (सोमवार) तक होगी, अगर ईद रविवार (24 मई) को पड़ती है, तो छुट्टियों को 26 मई (मंगलवार) तक होगी.
गुजरात सरकार पर कोरोना वायरस रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का कांग्रेस का आरोप, भाजपा का इनकार
Bhashaसत्तारूढ़ भाजपा ने इन आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल ऐसे आरोप लगाकर एक स्थानीय निर्माता की छवि को खराब कर रहा है।
सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव, केकेआर सौदे से आरआईएल में तेजी दर्ज
Bhashaप्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के बाद सुधार हुआ और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एसबीआई से बाजार को सहारा मिला. सेंसेक्स ने 250 अंकों से अधिक की गिरावट के बाद सुधार दर्ज किया. शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार में 258.73 करोड़ रुपये निकाले.
कोरोना संकट के बीच कर्नाटक सरकार का फैसला, मास्क न लगाने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना
Team Latestlyकोविड-19 का कोहराम देश में जारी है. कोरोना के चलते देशव्यापी लॉकडाउन को चौथी बार बढ़ाया गया है जो 31 मई तक जारी रहेगा। कोरोना को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं. इसी बीच खबर है कि कर्नाटक सरकार ने सूबे में फेस मास्क न पहनने पर 200 रुपये जुर्माना लगा रही है. सरकार ने लोगों से पैसे भी वसूलें हैं. राज्य में कल 11,449 टेस्ट किए गए. राज्य की बीजेपी सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क/मुंह कवर न करने पर 200 रुपये का जुर्माना तय किया है.
कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद बस्ती जिले के एक क्षेत्र को बनाया गया निषिद्ध जोन
Bhashaजिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को बताया कि रूधौली कुचुरूआ के मजरा उत्तराडीह को निषिद्ध क्षेत्र बनाया गया है। इस गांव का मजरा उत्तराडीह इलाका पूरी तरह से सील रहेगा।