कोटा से यूपी छात्रों को पहुंचाने के लिए राजस्थान रोडवेज ने UPSRTC से मांगा 36 लाख रुपये

लॉकडाउन के बीच पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोटा में पढ़ रहे उत्तर प्रदेश के 10,500 से अधिक छात्रों को वापस लाया था. आरएसआरटीसी ने 17 से 19 अप्रैल के बीच कोटा से आगरा और झांसी जाने वाले छात्रों को परिवहन सेवा दी थी.

राजस्थान परिवहन निगम की बस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में रह रहे प्रवासी मजदूरों को बस के जरिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भेजने का विवाद खत्म होता नहीं नजर आ रहा है. इस बीच कोटा (Kota) में फंसे छात्रों को पहुंचाने के लिए राजस्थान रोडवेज ने यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) से 36 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है.

राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (RSRTC) ने यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के छात्रों को कोटा से आगरा और झांसी ले जाने के लिए 36 लाख रुपये से अधिक का किराया मांगा है. हालांकि इस संबंध में यूपीएसआरटीसी ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. बसों की प्रियंका की पेशकश पर मप्र में कांग्रेस व भाजपा के बीच वाकयुद्ध

लॉकडाउन के बीच पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोटा में पढ़ रहे उत्तर प्रदेश के 10,500 से अधिक छात्रों को वापस लाया था. आरएसआरटीसी ने यूपीएसआरटीसी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि आरएसआरटीसी ने 17 से 19 अप्रैल के बीच कोटा से आगरा और झांसी जाने वाले छात्रों को परिवहन सेवा दी थी. इस लिए के आरएसआरटीसी को 36,36,664 रुपये का भुगतान करना है.

पत्र में लिखा गया है कि यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से दिया जाना चाहिए. यह राशि अभी भी बकाया है और अब बिना देरी के इसके भुगतान का अनुरोध करता है. आरएसआरटीसी ने साथ ही आरटीजीएस से भुगतान के लिए बैंक खाता का विवरण दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट