मुख्य समाचार

कोरोना वायरस की स्थिति, कंपनियों के परिणाम, वैश्विक संकेतों से तय होगी बाजार की चाल

Bhasha

सोमवार को ईद का अवकाश होने के चलते इस सप्ताह कारोबारी दिन कम रहेंगे।

ओडिशा हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश ने दिया बड़ा बयान, कहा- शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना बलात्कार नहीं

Bhasha

ओडिशा उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना बलात्कार के समान नहीं है. न्यायमूर्ति पाणिग्रही ने इस मुद्दे को हल करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अक्सर सवाल उठाए जाते हैं कि इस तरह के मामलों को कानून और न्यायिक फैसलों से कैसे हल किया जा सकता है.

चीन से कारोबार समेटने वाली कंपनियों को आकर्षित कर सकता है भारत : विशेषज्ञ

Bhasha

विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने भारत के लिए विशिष्ट अवसर पैदा किए हैं। भारत को कंपनियों और निवेश को आकर्षित करने के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि संपदा के सृजन तथा ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहन देने में भी मदद मिलेगी।

सीओएआई का ट्राई को पत्र, सेवाओं की न्यनूतम दरें लागू करने का काम जल्द हो

Bhasha

निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा कंपनियों के इस मंच ऑपरेटरों ने कहा कि इस क्षेत्र की मजबूती और कंपनियों को स्पेक्ट्रम तथा समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के बकायों के भुगतान की हालत में बनाए रखने के लिए न्यूनतम मूल्य या फ्लोर प्राइस बेहद जरूरी कदम होगा।

पश्चिम बंगाल में 'अम्फान' तूफान से मची तबाही के बाद कई इलाकों में शुरू हुई बिजली सेवा, 86 लोगों की हो चुकी है मौत

Manoj Pandey

चक्रवाती तूफान ‘अम्फन' (Super Cyclone Amphan) से पश्चिम बंगाल में हुई भारी तबाही के बाद राज्य की सरकार जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिशों में जुट गई है. चक्रवाती तूफान ‘अम्फन' के कारण कई इलाकों में न तो पानी की सुविधा है और नहीं बिजली की व्यवस्था. वहीं कुछ इलाकों में तबाह हुई बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए राज्य की सरकार की ओर से मदद मांगने के बाद भारतीय आर्मी कार्य में जुटी है. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल गृह विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य विद्युत वितरण कंपनी की रिपोर्ट है कि गरिया, बांसडीरोनी, केस्तोपुर, बागुईहाटी, तेघोरिया, साल्ट लेक, न्यू टाउन, बारासात, तमलुक, एगरा, कोंताई, कृष्णानगर, संतापुर, रंगत, ग्यासपुर और कल्याणी के कुछ हिस्सों में बिजली बहाल कर दी गई है.

बुढ़ापा, पुरूष और पहले से बीमार होना, ये हैं कोविड-19 से मौत की ओर धकेलने वाले कारक

Bhasha

बीएमजे में प्रकाशित अनुसंधान के मुताबिक, 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के प्रौढ़, पुरुषों, मोटापा, हृदय रोग, फेंफड़ा, लीवर और किडनी से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का ज्यादा खतरा है।

इज़राइली प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के मुकदमे का सामना करने अदालत में होंगे पेश

Bhasha

नेतन्याहू और उनके सहयोगियों ने देश की कानून लागू करने वाली प्रणाली पर महीनों तक निशाना साधा और कहा कि उन पर आरोप लगाए जाने से देश में फूट पड़ी है।

दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग, जुलाई में कायम हो सकता है नया रिकॉर्ड

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चौथे चरण में मिली रियायतों के बाद तमाम व्यावसायिक और औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने के साथ ही राजधानी दिल्ली में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और अनुमान है कि जुलाई में यह 7,500 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगी.

छत्तीसगढ़ में इंसानियत हुई शर्मसार, अस्पताल में भर्ती लड़की से ICU में रेप, शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

Nizamuddin Shaikh

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सिविल लाइंस थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के अनुसार पुलिस स्टेशन में लड़की के साथ रेप होने को लेकर पीड़िता के पिता ने शिकायत की है कि उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर निजी अस्पताल के ICU में बलात्कार किया गया.

आपस में जुड़ी जुड़वां बच्चियों को एम्स में 24 घंटे चले ऑपरेशन के बाद किया गया अलग

Bhasha

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अदालत ने पुलिस से एआईएमआईएम समर्थक के घृणा भाषण का वीडियो हटाने को कहा

Bhasha

न्यायमूर्ति आर डी धानुका और न्यायमूर्ति अभय आहूजा की खंडपीठ ने शुक्रवार को इमरान खान नामक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। याचिका में पुलिस को फैजल के खिलाफ सोशल मीडिया पर नफरती भाषण डालने के मामले में कार्रवाई के लिए निर्देश देने की मांग की गयी है।

हवाईअड्डों, स्टेशनों के प्रस्थान बिंदु पर थर्मल स्क्रीनिंग सुनिश्चित करें राज्य : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

मंत्रालय ने कहा कि बिना लक्षण वाले यात्रियों को 14 दिन के लिए स्व-निगरानी परामर्श के साथ यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के कुल 54,601 मामले दर्ज, अब तक 1,133 संक्रमितों की हुई मौत

Bhasha

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 36 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,133 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. सरकार ने ईद की नमाज अदा करते समय सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश भी दिए हैं और लोगों से रिश्तेदारों के यहां और समारोहों में जाने से बचने के लिए कहा.

केजरीवाल ने श्वासरोग विशेषज्ञ डा.पांडे के निधन पर शोक जताया

Bhasha

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिसिन विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. पांडे का शनिवार को यहां उनके निवास पर निधन हो गया। इसी सप्ताह वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। वह 79 साल के थे।

श्रीलंका की घटते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच भारत से 1.1 अरब डॉलर मुद्रा अदला-बदली सुविधा की मांग

Bhasha

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने भारत से 1.1 अरब डॉलर मुद्रा अदला-बदली की विशेष सुविधा देने का आग्रह किया है. कोरोना वायरस संकट में आर्थिक नरमी की वजह से घटते विदेशी मुद्रा भंडार को संभालने के लिए उन्होंने यह मांग रखी है. इससे पहले श्रीलंका ने दक्षेस समझौते के तहत भारत से 40 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा अदला-बदली सहायता मांगी थी.

अमीषा पटेल से लेकर नुसरत भरूचा तक बॉलीवुड सितारों ने ऐसे दी ईद की बधाई

Aarti Shejvalkar

बॉलीवुड स्टार्स भी ईद की तैयारी करने में जुट गए है और अपने फैंस को ईद के मौके पर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं.

थानाधिकारी की आत्महत्या के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Bhasha

थाना प्रभारी विष्णु दत्त विश्नोई का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर श्रीगंगानगर रवाना हो गए हैं।

सिंगापुर में COVID-19 के 548 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों की संख्या 31,616

Bhasha

सिंगापुर में रविवार को कोरोना वायरस के 548 नए मामले सामने आए, जिनमें ज्यादातर ‘डॉर्मिटरी’ में रहने वाले विदेशी श्रमिक हैं. इन नये मामलों के साथ देश में संक्रमण की कुल संख्या 31,616 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

COVID-19 संकट के कारण दुनियाभर में मुसलमानों ने पाबंदियों के बीच मनाई ईद

Bhasha

दुनियाभर में लाखों मुसलमानों ने कोरोना वायरस के मद्देनजर घरों में सिमटे रहने के सख्त आदेशों और इसकी चपेट में आने के डर के बीच रमजान के पवित्र माह की समाप्ति पर ईद-उल-फितर का जश्न मनाया. पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रकोप झेल रहे ईरान ने कुछ मस्जिदों में नमाज की अनुमति दी लेकिन तेहरान में ईद की नमाज के लिए होने वाली बड़ी सभा को रद्द कर दिया.

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- अभी और बढ़ेगा कोरोना का प्रकोप, घरेलू उड़ान के लिए मांगा समय

Vandana Semwal

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, सभी लोग कोरोना से डटकर मुकाबला कर रहे हैं. आने वाले दिनों में कोरोना के और भी मरीज बढ़ेंगे, लेकिन घबराएं नहीं." सीएम ने कहा, सभी को इस लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा. इसके लिए सरकार हर हद तक काम करने को तैयार है.

Categories