इज़राइली प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के मुकदमे का सामना करने अदालत में होंगे पेश

नेतन्याहू और उनके सहयोगियों ने देश की कानून लागू करने वाली प्रणाली पर महीनों तक निशाना साधा और कहा कि उन पर आरोप लगाए जाने से देश में फूट पड़ी है।

नेतन्याहू यरुशलम की अदालत में मुकदमे की शुरुआती सुनवाई में मौजूद होंगे। उन पर धोखाधड़ी, विश्वास भंग और घूस लेने के तीन अलग-अलग मामले हैं। उन्होंने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है और इन आरोपों को मीडिया और कानूनी एजेंसियों की ‘कारस्तानी’ बता खारिज किया है।

नेतन्याहू और उनके सहयोगियों ने देश की कानून लागू करने वाली प्रणाली पर महीनों तक निशाना साधा और कहा कि उन पर आरोप लगाए जाने से देश में फूट पड़ी है।

पुलिस को पूर्वी यरुशलम की जिला अदालत के पास प्रधानमंत्री के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन होने की पूरी उम्मीद है। इसी अदालत में उनके खिलाफ मुकदमें की सुनवाई होनी है।

नेतन्याहू की लिकुद पार्टी के कई मंत्रियों और नेताओं ने कहा कि वह अदालत में प्रधानमंत्री के समर्थन में मौजूद रहेंगे। खास बात यह कि इन मंत्रियों में वो मंत्री भी शामिल हैं जिन पर पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है।

करीब एक साल तक चली राजनीतिक अस्थिरता और तीन चुनावों के बाद हाल में बनी गठबंधन सरकार के बाद नेतन्याहू की यह पेशी हो रही है।

मुकदमा शुरू होने से कुछ घंटों पहले ही नई सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी होनी है।

नेतन्याहू के वकील ने कहा था कि मुकदमा उनकी मौजूदगी के बिना शुरू हो सकता है लेकिन पिछले हफ्ते अदालत ने कहा कि उन्हें अपने आरोपों के लिए पेश होना होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड