सिंगापुर में COVID-19 के 548 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों की संख्या 31,616

सिंगापुर में रविवार को कोरोना वायरस के 548 नए मामले सामने आए, जिनमें ज्यादातर ‘डॉर्मिटरी’ में रहने वाले विदेशी श्रमिक हैं. इन नये मामलों के साथ देश में संक्रमण की कुल संख्या 31,616 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Pixabay)

सिंगापुर, 24 मई:  सिंगापुर में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के 548 नए मामले सामने आए, जिनमें ज्यादातर ‘डॉर्मिटरी’ में रहने वाले विदेशी श्रमिक हैं. इन नये मामलों के साथ देश में संक्रमण की कुल संख्या 31,616 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. नए 548 मामलों में से केवल तीन सिंगापुर के नागरिक हैं या स्थायी निवासी हैं.

मंत्रालय ने कहा कि बाकी 545 मरीज ‘डॉर्मिटरी’ में रहने वाले सभी विदेशी हैं. मंत्रालय ने कहा कि बीमारी की वजह से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है. अब तक 13,882 मरीज ठीक हो चुके हैं.

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार तक 711 मरीज अस्पताल में भर्ती थे. उनमें से आठ गहन चिकित्सा इकाई में थे.

यह भी पढ़ें: कोरोना का कोहराम: दिल्ली में कोविड-19 के 508 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 13,418 हुई, अब तक 261 लोगों की मौत

उसने बताया कि हल्के लक्षण वाले 16,452 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पृथकवास में रखा गया है और उनकी देखभाल की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट