केजरीवाल ने श्वासरोग विशेषज्ञ डा.पांडे के निधन पर शोक जताया

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिसिन विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. पांडे का शनिवार को यहां उनके निवास पर निधन हो गया। इसी सप्ताह वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। वह 79 साल के थे।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जाने माने श्वासरोग विशेषज्ञ डा. जितेन्द्र नाथ पांडे के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया।

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिसिन विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. पांडे का शनिवार को यहां उनके निवास पर निधन हो गया। इसी सप्ताह वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। वह 79 साल के थे।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली उनके काम के लिए उन्हें सलाम करती है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘डा. पांडे के परिवार के प्रति तहेदिल से संवेदना प्रकट करता हूं। वह सेवा के लंबे कैरियर के बाद एम्स से सेवानिवृत्त हुए, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस सप्ताह उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने तक वह दूसरे अस्पताल में काम करते रहे। दिल्ली आपको सलाम करती है सर।’’

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया था कि डॉ. पांडे और उनकी पत्नी मामूली लक्षण के साथ मंगलवार को कोविड-19 संक्रमित पाये गये थे लेकिन उन्होंने घर में ही पृथक-वास में रहने का निर्णय लिया था।

डॉ. गुलेरिया ने बताया था कि शनिवार को उनकी पत्नी को एम्स लाया गया। डॉ. पांडे को अन्य बीमारियां भी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड