मुख्य समाचार

Coronavirus Cases in India: देश में COVID19 के मामले बढ़कर 99.79 लाख के पार, एक दिन में 22 हजार दे अधिक मामले दर्ज

Bhasha

भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID19) के 22,890 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 99.79 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 95 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 338 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,44,789 हो गई.

गोवा कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडानकर ने स्थानीय चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर दिया इस्तीफा

Bhasha

गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर ने हाल में हुए जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चोडानकर ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उन्होंने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राज्य में पार्टी के प्रभारी दिनेश गुंडु राव को भेज दिया है.

Ind vs Aus 1st Test 2020-21: जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में गंवाए 2 विकेट

IANS

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को डिनर तक दो विकेट ले कर आस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत से वंचित कर दिया. आस्ट्रेलिया ने दिन के पहले सत्र का अंत दो विकेट के नुकसान पर 35 रनों के साथ किया. बुमराह ने मैथ्यू वेड और जोए बर्न्‍स की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजा.

देश की खबरें | राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, आबू में पारा माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां बीती बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य से नीचे 2.5 डिग्री व चुरू में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | न्यायालय ने सभी राज्यों को कोविड-19 अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा जांच करने का दिया निर्देश

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सभी राज्यों को शुक्रवार को निर्देश दिया कि वे कोविड-19 समर्पित अस्पतालों में आग से सुरक्षा की जांच करें ताकि देश में अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके।

विदेश की खबरें | बाइडन के सलाहकार रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के करीबी सलाहकार सेड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बाइडन के हस्तांतरण दल ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 29 नए मामले, कुल मामले 16,603 हुए

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,603 हो गए। नए मामलों में चार सुरक्षा कर्मी भी शामिल है।

Delhi Water Supply: राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हो सकती है पानी की किल्लत, जानें क्या है वजह?

Anita Ram

दिल्ली के कई क्षेत्रों में कल यानी शनिवार को वाटर सप्लाई प्रभावित हो सकती है. दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड यानी डीजेबी ने एक परामर्श जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के कुछ दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति शनिवार को प्रभावित होगी, क्योंकि रखरखाव और आपूर्ति लाइन कनेक्शन का काम किया जाएगा, जिसके चलते लोगों को पानी की किल्लत हो सकती है.

देश की खबरें | विधायक शीलभद्र दत्ता ने तृणमूल कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में बैरकपुर के विधायक शीलभद्र दत्ता ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। पिछले 24 घंटे में तृणमूल कांग्रेस को यह तीसरा बड़ा झटका लगा है।

खेल की खबरें | बुमराह ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जसप्रीत बुमराह ने शानदार शुरूआती स्पैल में आस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया जिससे पहले क्रिकेट टेस्ट में भारत के पहली पारी के 244 रन के जवाब में मेजबान का दूसरे दिन पहले सत्र के बाद स्कोर दो विकेट पर 35 रन था ।

Palghar: एकनाथ शिंदे के खिलाफ काला जादू करने के आरोप में दो तांत्रिक गिरफ्तार

Rakesh Singh

शिवसेना के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ काला जादू करने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस ने दो तांत्रिकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इन दोनों तांत्रिकों के पास से शिवसेना नेता की फोटो और कुछ पूजा सामग्री प्राप्त हुई है.

YouTuber CarryMinati की चमकी किस्मत, अमिताभ बच्चन संग फिल्म MayDay में काम करने का मिला मौका

Team Latestly

अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनने जा रही फिल्म मेडे में कैरी मिनाटी के भी एंट्री होने की खबर सामने आ रही है. इस फिल्म अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत लीड रोल में नजर आने जा रही हैं.

West Bengal Assembly Election 2021: अमित शाह के दौरे से पहले ममता बनर्जी को चौथा बड़ा झटका, TMC विधायक सिलभद्रा दत्ता ने छोड़ी पार्टी

Dinesh Dubey

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे से ठीक पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई बड़े नेताओं के इस्तीफे से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका विधायक सिलभद्रा दत्ता (Silbhadra Datta) के इस्तीफे से लगा है.

Farmers Protest: डीएमके, सहयोगी दल किसानों में समर्थन में आज भूख हड़ताल पर

IANS

सितंबर में केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में डीएमके और उसके सहयोगी दल शुक्रवार को यहां भूख हड़ताल पर हैं. पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद डीएमके और उसके सहयोगी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

Best FIFA Men's Player 2020 Award: लॉयनल मैसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर रोबर्ट लेवांडोवस्की बने फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

Bhasha

रोबर्ट लेवांडोवस्की ने इस सत्र में 55 गोल करके बायर्न म्युनिख को कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ट्राफियां जिताई. अंतिम सूची में लेवांडोवस्की के साथ लॉयनल मैसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम थे. राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों, कोचों, चयनित पत्रकारों और प्रशंसकों के मतदान के आधार पर विजेता का चयन हुआ.

देश की खबरें | बसपा की विकास परियोजनाओं को अपना बताकर पीठ थपथपा रही है भाजपा सरकार: मायावती

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेवर में प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन परियोजना को राज्य में रही बहुजन समाज पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार का ‘विकास मॉडल’ बताते हुये पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उनके द्वारा शुरू किये गये कार्यों पर पहले समाजवादी पार्टी और अब भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही है।

बिहार: नीतीश कुमार की पार्टी बंगाल में 75 सटों पर लड़ेगी चुनाव

IANS

बिहार में बीजेपी के साथ सरकार चला रही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-युनाइटेड पश्चिम बंगाल चुनाव में अपने दम पर पूरे दमखम से उतरेगी. जदयू 75 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुका है. पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव होना है. संभावना जताई जा रही है कि जदयू वहां अकेले चुनाव मैदान में उतर सकता है.

Flipkart Big Saving Days Sale 2020: iPhone 11 प्रो, ROG फोन 3, पोको X3 और अन्य स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं लाइव ऑफर्स और आकर्षक डिस्काउंट्स

Anita Ram

फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल 2020 में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर लाइव ऑफर्स और आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. फ्लिपकार्ट ने इस सेल के दौरान एसबीआई कार्ड्स के साथ 1,500 रुपए तक की 10 फीसदी की तत्काल डिस्काउंट की पेशकश की है. आपका समय बचाने के लिए हमने फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल 2020 के दौरान पेश किए गए कुछ बेहतरीन ऑफर्स को चुना है.

मुंबई में रफ्तार का कहर, मर्सिडीज की टक्कर से 21 साल के Zomato डिलीवरी बॉय की मौत

Rakesh Singh

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ओशिवारा इलाके में शुक्रवार यानि आज एक तेज गति से आ रही मर्सिडीज कार के चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम सतीश गुप्ता बताया जा रहा है. सतीश जोमैटो में काम करता था और उसकी उम्र महज 19 साल थी. सतीश अगले साल जनवरी में 20 साल का होने वाला था.

बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी हिमालय से चली बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शुक्रवार ‘बेहद ठंडा’ दिन हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

Categories