विदेश की खबरें | बाइडन के सलाहकार रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के करीबी सलाहकार सेड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बाइडन के हस्तांतरण दल ने यह जानकारी दी।

वाशिंगटन, 18 दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के करीबी सलाहकार सेड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बाइडन के हस्तांतरण दल ने यह जानकारी दी।

बाइडन के हस्तांतरण दल की प्रवक्ता केट बेडिंगफील्ड ने बताया कि 47 वर्षीय रिचमंड में संक्रमण के लक्षण बुधवार से नजर आने लगे थे। उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें वह संक्रमित पाए गए।

आगामी बाइडन प्रशासन में रिचमंड को व्हाइट हाउस में वरिष्ठ सलाहकार और लोक मामलों के कार्यालय का निदेशक नामित किया गया है।

बेडिंगफील्ड ने कहा कि रिचमंड, बाइडन के करीबी संपर्क में नहीं आए थे तथा बाइडन की आज ही कोविड-19 संबंधी जांच करवा ली गई जिसमें पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं है।

रिचमंड 15 दिसंबर को एक अभियान रैली में शामिल होने के लिए जॉर्जिया गए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि अभियान दल के कोई भी अन्य सदस्य रिचमंड के करीबी संपर्क में नहीं आए।

उन्होंने बताया, ‘‘रिचमंड और बाइडन की बातचीत किसी बंद कमरे में नहीं हुई, उन्होंने मास्क पहन रखे थे और संवाद 15 मिनट से भी कम अवधि में हुआ। वह जॉर्जिया भी अकेले ही गए, बाइडन उनके साथ नहीं थे।’’

बेडिंगफील्ड ने बताया कि रिचमंड के संपर्क में दो लोग आए थे जिन्हें इस बारे में जानकारी दी गई है और वे स्वत: पृथक-वास में चले गए हैं। अब रिचमंड भी 14 दिन तक पृथक-वास में रहेंगे तथा उनकी दो पीसीआर जांच में संक्रमणमुक्त होने की पुष्टि होगी तभी वह काम पर लौट सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड