Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 36th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 36वां मुकाबला 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 2 में हार का सामना किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 3 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 25 अप्रैल को होगा. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने पांच मुकाबले जीते हैं और दो में हार झेली है. वहीं, ईशान किशन के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने चार मुकाबले जीते हैं और तीन में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (RR vs SRH Head To Head Record)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया था.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शानदार फॉर्म में है. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नितीश रेड्डी और हर्ष दुबे टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (RR vs SRH Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. घरेलू मैदान और शानदार फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स को बढ़त मिल सकती है. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना: 55%.
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना: 45%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs SRH 36th T20 Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY