बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी हिमालय से चली बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शुक्रवार ‘बेहद ठंडा’ दिन हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

ठंड का सितम (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर: पश्चिमी हिमालय (West Himalayas) से चली बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली (Delhi) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शुक्रवार ‘बेहद ठंडा’ दिन हो सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. बृहस्पतिवार को शहर में ‘बेहद ठंडा’ दिन रहा क्योंकि अधिकतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है और इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है. मौसम से संबंधित शहर के आंकड़े मुहैया कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. वहीं पालम स्टेशन ने न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.

‘‘ठंडा दिन’’ उसे कहते हैं जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे होता है. वहीं ‘बेहद ठंडा दिन’ तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो. आईएमडी ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में ‘शीत लहर’ चलने का पूर्वानमान है और इसके सोमवार तक जारी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े:  ठंड के आगोश में दिल्ली, तापमान गिरकर 4.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा.

आईएमडी मैदानी इलाकों के लिए शीत लहर की घोषणा तब करता है जब न्यूनतम तापमान लगातार दो दिन तक 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे हो और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जैसे छोटे इलाकों के लिए शीत लहर की घोषण तब भी की जा सकती है जब उक्त स्थितियां एक दिन के लिए भी बन जाएं.

 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड