गणेश आचार्य पर भड़की तनुश्री दत्ता, कहा – ये नाना पाटेकर की काले करतूतों का साथीदार है
तनुश्री दत्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके मीडिया के सामने गणेश आचार्य को फटकार लगाई है
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर कई संगीन आरोप लगाते हुए हाल ही में मीडिया इंटरव्यू में कहा कि फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ (2008) के सेट पर वो उन्हें प्रताड़ित करते थे. तनुश्री ने कहा फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ की और साथ ही उन्हें तंग कर रखा था. तनुश्री के इस बयान के बाद मानों बॉलीवुड की गलियारों में एक नए विवाद ने जन्म लिया. तनुश्री के आरोपों को सुनने के बाद नाना पाटेकर की तरफ से भले ही कोई बयान नहीं आया लेकिन गणेश आचार्य उनके समर्थन में आगे जरूर आए.
उन्होंने तनुश्री के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए हुए कहा था कि इस बात को हुए अब 10 साल बीत चुके हैं और ऐसे में उन्हें ठीक से कुछ याद नहीं. उन्होंने इतना जरूर कहा कि नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोप झूठे हैं. अब गणेश आचार्य के बयानों को सुनने के बाद तनुश्री आगबबुला हो गईं. उन्होंने एक प्रेस कांफेर्नेस आयोजित करके मीडिया के सामने गणेश आचार्य को ‘ब्लडी लायर’ कहा.
तनुश्री ने कहा कि वो गणेश ही था जिसने उन्हें नाना के साथ इंटिमेट डांस स्टेप्स करने पर मजबूर किया. गणेश असल में नाना पाटेकर की काले करतूतों का साथीदार है और ऐसे में इनका एक दूसरे का साथ देना लाजमी है.
फिलहाल तनुश्री के इस कदम की इंटरनेट पर काफी सराहना की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

