कल का मौसम, 5 मार्च 2025: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंडी हवाएं, जानें अन्य राज्यों का हाल
अगर आपको लग रहा है कि ठंड पूरी तरह खत्म हो गई है, तो ऐसा नहीं है! उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं.
Kal Ka Mausam, 5 March 2025: अगर आपको लग रहा है कि ठंड पूरी तरह खत्म हो गई है, तो ऐसा नहीं है! उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. उत्तर भारत में अभी भी सर्दी पूरी तरह से नहीं गई है. पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है.
बात करें कल के मौसम (Kal Ka Mausam) की तो मौसम विभाग (IMD) ने 5 मार्च को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडी हवाओं का असर दिखेगा. जबकि बिहार में गर्मी बढ़ने की संभावना है. आइए जानते हैं 5 मार्च 2025 का पूरा मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR: ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम ठंडा हो गया. दो दिन पहले तक ऐसा लग रहा था कि खूब गर्मी पड़ रही है, लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. दो दिन पहले जहां तापमान 4 डिग्री तक चढ़ा हुआ दिखा रहा था, वही मंगलवार को अचानक इसमें -3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई. 5 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.
बुधवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है. IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है, और 6 मार्च के बाद तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.
राजस्थान में ठंडी हवाओं का असर
राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है. दिन में तेज धूप रहती है, लेकिन रात में ठंडी हवाएं तापमान को कम कर रही हैं. 6 मार्च तक ठंडी हवाओं का असर रहेगा, लेकिन 7 मार्च के बाद तापमान तेजी से बढ़ सकता है.
कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
कश्मीर के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है. बारामूला, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और कुपवाड़ा में अच्छी बर्फबारी हुई है. श्रीनगर समेत घाटी में भी पिछले 24 घंटों में बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. 10 मार्च तक मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश: दिन में गर्मी, रात में ठंडी हवाएं
यूपी में ठंड और कोहरा लगभग खत्म हो चुका है. अब दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन शाम को ठंडी हवाएं मौसम को सुहाना बना रही हैं. 5 मार्च को 20-30 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
बिहार में बढ़ रही गर्मी
बिहार में अब ठंड पूरी तरह खत्म हो चुकी है. कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. बुधवार को मौसम में बड़े बदलाव की संभवना नहीं है. 8-9 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी का असर जारी रहेगा.
झारखंड: तापमान में गिरावट की उम्मीद
झारखंड में अगले दो दिनों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. हालांकि, आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दिन में धूप तेज रहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

