तलाक की अफवाहों के बीच Sunita Ahuja ने Govinda को बच्चों के सामने किया लिप किस, वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक फैमिली गेट-टुगेदर के दौरान लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं.
Amid Divorce Rumours, Sunita Ahuja Kisses Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक फैमिली गेट-टुगेदर के दौरान लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि यह रोमांटिक पल उनके बच्चों की मौजूदगी में हुआ, जिससे उनके चेहरे पर हल्की असहजता भी देखी गई. यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब गोविंदा और सुनीता के 37 साल के शादीशुदा रिश्ते में दरार की खबरें जोरों पर हैं. लंबे समय से दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन इस वीडियो ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है. फैंस इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह कपल अपनी मजबूत बॉन्डिंग दिखाने की कोशिश कर रहा है, जबकि कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं.
फिलहाल, गोविंदा और सुनीता आहूजा ने इस वीडियो और अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है.
सुनीता ने गोविंदा को किया लिप किस:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

