Viral Video:'जाको राखे सइयां, मार सके न कोई', सड़क पर डिवाइडर से टकराकर हवा में उड़ा शख्स और सीधे पिकअप के ऊपर गिरकर खड़ा हुआ, हादसा देखकर लोग हुए हैरान
एक बहुत पुरानी कहावत है 'जाको राखे सइयां, मार सके न कोई'. एक एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है.
Viral Video: एक बहुत पुरानी कहावत है 'जाको राखे सइयां, मार सके न कोई'. एक एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है. इस एक्सीडेंट में शख्स की जान इस तरह से बची, जैसे कोई चमत्कार हुआ हो.
इस वीडियो की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी स्कूटी से जा रहा होता है और इसी दौरान उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल जाती है और सामने से पिकअप वाहन आ रहा होता है और गाड़ी के उछलते ही ये शख्स अपने हाथ ऊपर कर लेता है और सीधे पिकअप के बोनट पर जाकर गिरता है और इसके बाद वहां से खुद ही नीचे उतर जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: कुदरत का करिश्मा! गुजरात के वडोदरा में सरकारी बस ने युवक को कुचला, देखें कैसे जान जाते-जाते बची
भीषण एक्सीडेंट में बची शख्स की जान
देशभर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की खबरों के बीच एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसे महज़ किस्मत का करिश्मा कह रहे हैं। इस वीडियो में एक खौफनाक बाइक दुर्घटना कैद है, जिसमें एक व्यक्ति ऐसे बच निकलता है, जैसे कोई अदृश्य शक्ति उसकी रक्षा कर रही हो। यह वीडियो इंटरनेट पर… pic.twitter.com/fbEaZeU8ww
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) March 4, 2025
हैरान करनेवाला हादसा
इस एक्सीडेंट को देखकर हर कोई हैरान हो गया. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसे चमत्कार मान रहे है. इस हादसे में देखा जा सकता है की एक्सीडेंट के बाद इस शख्स का बचना मुश्किल था, लेकिन इसे मामूली खरोचें आई है.
बीच सड़क पर ट्रैफिक के बीच हुआ एक्सीडेंट
ये एक्सीडेंट किस जगह का है, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. लेकिन लोग इस एक्सीडेंट को अजूबा मान रहे है और इस शख्स की जान जिस तरह से बची है, उसे चमत्कार मान रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

