Ganesh Chaturthi 2020: तमिलनाडु सरकार के फैसले को मद्रास हाई कोर्ट ने रखा बरकरार, कहा- घर पर मनाएं गणेश चतुर्थी
कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना व विसर्जन करने पर रोक लगा दिया था. इसी के साथ राज्य की सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर सभी सार्वजनिक स्थानों के बजाय नागरिकों को अपने घरों में पूजा करने की सलाह दी है. वहीं, मामला मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) की दहलीज तक पहुंच गया था. जहां सुनवाई के दौरान मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के विनायक चतुर्थी न मनाने के आदेश पर रोक लगा दी है. कोर्ट के आदेश के बाद अब एक व्यक्ति को विसर्जन की अनुमति होगी.