Bell Bottom: अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग की शुरू, वीडियो शेयर कर कहा- मुश्किल समय लेकिन...
इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है. अक्षय ने सोशल मीडिया पर बताया कि ये मुश्किल वक्त है लेकिन काम भी शुरू करना है.
कोरोना वायरस (COVID 19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश में 28 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन कोरोना संग इस लड़ाई में अब थमने की नहीं बल्कि आगे बढ़ने की अपील की जा रही है. अनलॉक में धीरे धीरे चीजें नॉर्मल होती जा रहीं हैं. टीवी और फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है. अक्षय ने सोशल मीडिया पर बताया कि ये मुश्किल वक्त है लेकिन काम भी शुरू करना है.
अक्षय कुमार अपने इस वीडियो में क्लैप बोर्ड पकड़े दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने मास्क भी पहन रखा है. अक्षय वीडियो में कहते क्लैप बोर्ड दिखाते हुए कहते है लाइट, कैमरा और एक्शन. जबकि वीडियो को शेयर करते हुए भी अक्षय लिखते हैं कि लाइट्स, कैमरा, मास्क ऑन एंड एक्शन. नए नियमों का पालन करते हुए बेल बॉटम की शूटिंग शुरू हुई. मुश्किल समय है लेकिन काम जारी रहना चाहिए. आपके प्यार और लक की जरूरत है.
Lights, Camera, Mask On and Action🎬Following all the new norms and filming on for #BellBottom! It’s a difficult time but work has to go on. Need your love and luck 🙏🏻@vashubhagnani @Vaaniofficial @humasqureshi @LaraDutta @ranjit_tiwari @jackkybhagnani @honeybhagnani pic.twitter.com/NgklPjQims
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 20, 2020
फिल्म बेल बॉटम में अक्षय के अपोसिट वाणी कपूर नजर आने जा रही हैं. जबकि फिल्म में लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी नजर आने जा रहीं हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम लंदन पहुंची है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

