Ganesh Chaturthi 2020: सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने किया बाप्पा का स्वागत, सोहेल खान के घर विराजे विघ्नहर्ता
हमेशा की तरह सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने इस बार भी बाप्पा का स्वागत बड़े ही धूमधाम के साथ किया है. अर्पिता और अलवीरा संग पूरा परिवार सोहेल खान के घर पहुंचा. जहां बाप्पा को बड़े ही धूमधाम के साथ लाया गया.
Ganesh Chaturthi 2020: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस बार कोरोना वायरस के डर के बीच मनाया जा रहा है. यही वजह है कि हमेशा की तरह इस बार त्योहार की रौनक में थोड़ी कमी है. बावजूद इसके लोग पूरे जोश और उल्लास के साथ अपने घर बाप्पा को बिठा रहें हैं. हमेशा की तरह सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) ने इस बार भी बाप्पा का स्वागत बड़े ही धूमधाम के साथ किया है. अर्पिता और अलवीरा संग पूरा परिवार सोहेल खान (Sohail Khan) के घर पहुंचा. जहां बाप्पा को बड़े ही धूमधाम के साथ लाया गया. इस दौरान मौके पर अर्पिता और अलवीरा संग सोहेल खान भी नजर आयें. तो वहीं मौके पर मौजूद पैपराजी ने सलमान खान के परिवार में विराजे बाप्पा की तस्वीरें क्लिक की. इस दौरान परिवार का जोश देखने लायक था.
इस दौरान सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ साथ चेहरे पर मास्क पहने दिखाई दिए. जबकि भगवान गणेश की प्रतिमा को भी ढका गया था. जिसे आरती के बाद हटाया जाएगा. आप भी देखिए ये ख़ास तस्वीरें.
View this post on Instagram
#Arpitakhan #alvirakhan brings GANPATI BAPPA home. HAPPY GANESH CHATURTHI #FESTIVALSEASON #yogenshah
पिछले सलमान खान के परिवार के बाप्पा अर्पिता के घर विराजे थे. लेकिन इस बार वेन्यु को शिफ्ट करके सोहेल खान के घर पर दिया गया है. हालांकि इसके पीछे की वजह अभी साफ़ नहीं है. वैसे खान परिवार में सालों से डेढ़ दिन के बाप्पा विराजते रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

