बॉलीवुड

Ganesh Chaturthi 2020: अजय देवगन, काजोल सहित तमाम बॉलीवुड सितारों ने दी गणेश चतुर्थी की दी बधाई

अजय देवगन, काजोल, फरहान अख्तर जैसे तमाम सितारें गणेश चतुर्थी के मौके पर फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दे रहे हैं.

Ganesh Chaturthi 2020: अजय देवगन, काजोल सहित तमाम बॉलीवुड सितारों ने दी गणेश चतुर्थी की दी बधाई
अजय देवगन (Image Credit: Instagram)

सबके चहिते और लाडले भगवान गणेश (Lord Ganesh) का आगमन हो चुका है. हालांकि कोरोना वायरस (COVID 19) के चलते इस बार गणेशोत्सव की वैसी धूम नहीं दिखाई देगी जैसी पिछले साल तक देखने को मिलती थी. क्योंकि सरकार ने सभी इस बार गणेशोत्सव का त्योहार सोशल डिस्टेंस के साथ मनाने की अपील की है. बॉलीवुड में भी इस त्योहार की ख़ास चमक देखने को मिलती रही है. बॉलीवुड में भी तमाम सितारें बाप्पा के बड़े भक्त हैं. जो हर साल भगवान गणेश के लिए भक्ति दिखाते रहते हैं. शिल्पा शेट्टी और नील नितिन मुकेश जैसे बॉलीवुड सितारें हमेशा की तरह इस बार भी अपने घर बाप्पा को विराजने जा रहे हैं. जबकि अजय देवगन, काजोल, फरहान अख्तर जैसे तमाम सितारें गणेश चतुर्थी के मौके पर फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दे रहे हैं.

अजय देवगन ने गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए एक बेहद ही स्पेशल वीडियो शेयर किया है. जहां अजय का पुराना वीडियो भगवान गणेश के पंडाल में जाते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के जरिये अजय देवगन भगवान गणेश के लिए अपनी भक्ति दिखाते हुए सभी को बधाई दे रहे हैं. जबकि वहीं अजय देवगन की पत्नी बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया के जरिये सभी को गणेशोत्सव की बधाई दी हैं. तो वहीं फरहान अखतर भी फैंस को गणेश चतुर्थी के मौके पर फैंस को विश करते दिखाई दिए.

अजय देवगन 

काजोल 

फरहान अख्तर 

आपको बता दे कि कोरोना वायरस के चलते इस बार गणेशोत्सव को लेकर काफी नियम बदले गए हैं. जिसके चलते कई बड़े पंडाल जहां ये त्योहार नहीं मना रहे हैं वहीं छोटे पंडाल और घरों में लोग भगवान गणेश को स्थापित कर रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).