बॉलीवुड

Bhumika Chawla Birthday: भूमिका चावला ने अपने जन्मदिन पर शेयर की बेहद ही खूबसूरत फोटो, लिखी ये खास कविता

अपने जन्मदिन के मौके पर भूमिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की है. जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए.

Bhumika Chawla Birthday: भूमिका चावला ने अपने जन्मदिन पर शेयर की बेहद ही खूबसूरत फोटो, लिखी ये खास कविता
भूमिका चावला (Image Credit: Instagram)

Bhumika Chawla Birthday: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म तेरे नाम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भूमिका चावला आज भले ही 42 साल की हो गई हो लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नही आई है. आज अपने जन्मदिन के मौके पर भूमिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की है. जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. भूमिका ने अपने इस पोस्ट के साथ एक खूबसूरत कविता भी शेयर की है.

भूमिका चावला ने लिखा कि ‘आज फिर दिल कर आया, तारीख और दिन का आज कल कुछ पता नहीं चलता. वैसे भी ये जानके क्या करेंगे आप...खुद को वक़्त वक्त जंजीरों में बांध लेंगे आप...जो है वक़्त बहुत खूब है...हर इन्सान को कुछ न कुछ सीखा बैठा...जो हमें खुद के बारे में ना मालूम था...वो ही आके हमें हलके से बता बैठे. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की ऑन स्क्रीन बहन भूमिका चावला ने उनकी याद में शेयर किया ये फोटो, कहा- तुम्हारे साथ तुम्हारा राज भी चला गया

 

View this post on Instagram

 

Had posted this poem earlier as well ... AAJ PHIR DIL KAR AAYA ... Tareeq aur din ka aaj kal kuch pata nahi chalta .... Waise bhi yeh jaanke kya Karenge aap ... khud ko WAQT ki zanjeeron mein bandh lenge aap ... jo hai WAQT bahut khoob hai .... Har insaan ko kuch na kuch Sikha baitha.... jo hame khud ke Baare mein na Maloom Tha ... Woh hi Aake hame halke se bata baitha ... 🌼( we don’t really know what date or day it is these days .... in any case what will one do knowing these details ... get tied down by the chains of time .... This time is also very nice .... it has taught all of us something ... things we didn’t know about ourselves ... time has quietly whispered ... it in our ears ... 🌼

A post shared by Bhumika Chawla (@bhumika_chawla_t) on

आपको बता दे कि भूमिका चावला ने हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. वैसे भूमिका चावला ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म युवाकुडु से की थी. भूमिका चावला ने साल 2007 में योग टीचर भारत ठाकुर से शादी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).