बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Case: महेश भट्ट के वायरल हो रहे चैट पर बेटी पूजा भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर दिया जवाब

पूजा भट्ट ने कहा कि चैनल जिस मैसेज को मोस्ट एक्सप्लोसिव कहकर बता रहा है. वो मैसेज मेरे पिता ने मुझे भी भेजा था मेरे साथ और भी अनगिनत लोगों को भी उसी दिन (9 जून) को भेजा था.

Sushant Singh Rajput Case: महेश भट्ट के वायरल हो रहे चैट पर बेटी पूजा भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर दिया जवाब
महेश भट्ट और पूजा भट्ट (Photo Credits: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में अब सीबीआई (CBI) जांच में जुट गई है. तो वहीं मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने सुशांत केस जुड़े तमाम दस्तावेज और सबूत सीबीआई को सौंप दिए हैं. इस केस पर मीडिया भी लगातार नज़रे बनाए हुए है. ऐसे में आए दिन नए नए खुलासे हो रहें हैं. इस केस में महेश भट्ट का नाम भी लगातार जुड़ता जा रहा है. हाल ही कुछ मीडिया हाउस ने दावा किया कि रिया और सुशांत के रिश्ते में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) भी जुड़े हुए थे. रिया संग महेश भट्ट की कई व्हाट्सअप चैट भी लीक हुई. जिसके कई सारे स्क्रीनशॉट वायरल हो रहें हैं.

इस बीच अब महेश भट्ट की बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने सोशल मीडिया के जरिये वायरल हो रहे है चैट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. पूजा भट्ट ने कहा कि चैनल जिस मैसेज को मोस्ट एक्सप्लोसिव कहकर बता रहा है. वो मैसेज मेरे पिता ने मुझे भी भेजा था मेरे साथ और भी अनगिनत लोगों को भी उसी दिन (9 जून) को भेजा था. इतना ही नहीं ट्विटर पर भी पोस्ट किया था. अपने फैक्ट्स को सही करें.

आपको बता दे कि 8 जून को जब रिया सुशांत का घर छोड़कर बाहर निकल गई थी उसके बाद रिया और महेश भट्ट की बातचीत का एक चैट वायरल हुआ था. इस चैट में रिया, भट्ट से कहती हैं, "एक भारी मन और राहत के एहसास के साथ आएशा आगे बढ़ गई है सर." इसके बाद मैसेज में वह लिखती हैं, "आपका आखिरी कॉल जगाने वाला था. आप मेरे एंजेल हैं, आप उस वक्त भी मेरे साथ थे और अब भी हैं." इसका जवाब महेश भट्ट दो अलग-अलग मैसेज में देते हैं जिसमें वह लिखते हैं, "पीछे मुड़कर मत देखना. जो जरूरी है उसे संभव बनाओ. अपने पिता को मेरा प्यार देना. वह काफी खुश होंगे."

इसके आगे रिया लिखती हैं, "कुछ साहस मिला और उस दिन आपने फोन पर मेरे पिता के बारे में जो कहा, उससे मुझे उनके लिए साहस जुटाने में मदद मिली. हमेशा इतने खास बने रहने के लिए उन्होंने आपको प्यार भेजा है और आपका शुक्रिया अदा किया है."

जवाब में भट्ट लिखते हैं, "तुम मेरी बच्ची हो. मुझे हल्का महसूस हो रहा है." इस पर रिया लिखती हैं, "आहहहह कोई शब्द नहीं है सर, जो भावना मैं आपके लिए महसूस करती हूं." आगे भट्ट लिखते हैं, "निडर बनने के लिए शुक्रिया."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).