Into The Wild With Bear Grylls: बेयर ग्रिल्स के साथ अक्षय कुमार के एपिसोड का धमाकेदार प्रोमो आया सामने, देखें Video
अक्षय कुमार ने अपने इस ख़ास एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है. जिसमें अक्षय और बेयर ग्रिल्स का दम देखते ही बन रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अब जंगल की सैर पर निकल पड़े हैं अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar). दरअसल अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls ) के शो में नजर आने जा रहें हैं ये खबर पहले ही सामने आ गई थी. क्योंकि बेयर ग्रिल्स ने रजनीकांत के साथ शूट करने के बाद अक्षय कुमार संग बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शूटिंग की थी. इस दौरान दोनों 6 घंटे तक पार्क में रहे थे. जिसके कई सारे फोटोज भी सामने आए थे. इस दौरान अक्षय और बेयर जंगल ऑफिसियल लोगों के साथ दिखाई दिए थे. जानकारी के मुताबिक अक्षय और बेयर को 5 लोकेशन पर शूटिंग करनी थी. लेकिन 2 लोकेशन पर ही शूटिंग कर सके थे. जिसके बाद बेयर उन्हें नदी में छोड़कर निकल जाते हैं.
अब अक्षय कुमार ने अपने इस ख़ास एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है. जिसमें अक्षय और बेयर ग्रिल्स का दम देखते ही बन रहा है. इस प्रोमो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि आप समझते है कि मैं पागल हूं. लेकिन पागल ही जंगल के अंदर जा सकते हैं.
You thinking I mad… but mad only going into the wild. #IntoTheWildWithBearGrylls@BearGrylls @DiscoveryPlusIn @DiscoveryIN pic.twitter.com/q5LXat2xdL
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 21, 2020
इस प्रोमो के सामने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. माना जा रहा है कि अक्षय के साथ बेयर का एपिसोड भी जबरदस्त पॉपुलर होगा. डिस्कवरी प्लस पर इस एपिसोड को 11 सितंबर को रात 8 बजे देखा जा सकेगा जबकि डिस्कवरी पर इस खास एपिसोड को 14 सितंबर की रात 8 बजे देखने मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

