Ganesh Chaturthi 2020: देवोलिना भट्टाचार्जी, अर्जुन बिजलानी, अंकिता लोखंडे सहित तमाम टीवी सेलेब्स ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई
देवोलिना भट्टाचार्जी, अर्जुन बिजलानी, अंकिता लोखंडे सहित तमाम सितारें गणेशोत्सव के मौके पर फैंस को बधाई देते दिखाई दिए.
गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का मौका हमेशा से ही भक्तो के लिए बेहद ख़ास रहा है. अपने लाडले बाप्पा के स्वागत के लिए भक्त पूरे साल तक इंतज़ार करते हैं. उनके आगमन के बाद पूरी तरह से उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं. इस बार कोरोना वायरस के कारण भले ही बड़े बड़े पंडालों में गणेशोत्सव का त्योहार धूमधाम से ना मनाया जा पा रहा हो लेकिन छोटे पंडाल और अपने अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा जरूर बिठा रहें हैं. हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है. ऐसे में तमाम सितारें भी बाप्पा की भक्ति में रमे हुए दिखाई दे रहे हैं. छोटे परदे के कई कलाकार भी अपने फैंस को गणेश चतुर्थी के मौके उन्हें बधाई देते दिखाई दे रहे हैं.
देवोलिना भट्टाचार्जी, अर्जुन बिजलानी, अंकिता लोखंडे सहित तमाम सितारें गणेशोत्सव के मौके पर फैंस को बधाई देते दिखाई दिए. सभी सितारें भगवान गणेश के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर लोगों के लिए प्रार्थना करते और खुशियां मांगते दिखाई दिए. आप भी देखिए इनके सोशल मीडिया पोस्ट को.
अर्जुन बिजलानी
View this post on Instagram
Aap har jagah ho ... #goa #ganeshchaturthi2020 #mybappa #ganpatibappamorya
अंकिता लोखंडे
View this post on Instagram
देवोलिना भट्टाचार्य
कोरोना वायरस के इस माहौल में हम भी यही प्रार्थना करते हैं कि हर कोई इस त्योहार को संभलकर सेलिब्रेट करें और भगवान गणेश के आगमन के बाद कोरोना महामारी से मुक्ति मिले.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

